{"_id":"5c2145bcbdec2257114a8ece","slug":"41545684412-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथा चीनी मिल का सांसद ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथा चीनी मिल का सांसद ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जनपद के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर सांसद सतीश कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री एवं गन्ना मंत्री से फोन पर बात की और उसका समाधान कराने का आग्रह किया। बाद में सांसद साथा चीनी मिल का निरीक्षण कर स्थिति से रूबरू हुए।
मुख्यमंत्री एवं गन्ना मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि किसानों के खेत से पूर्ण गन्ना लेेने की जिम्मेदारी सरकार की है। हम हर कीमत पर चीनी मिल को सुचारु रूप से चलाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए नए जीएम को भेजा गया है। बाद में सांसद चीनी मिल पहुंचकर निरीक्षण किया।
किसानों को भरोसा दिलाया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। चीनी मिल को सुचारु रूप से चलाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। यदि किन्हीं कारणों से मिल के सुचारु रूप से चलने में दिक्कत आती है तो आसपास के मिलो में क्षेत्र आवंटित कर किसानों के गन्ने की सप्लाई कराएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आश्वस्त किया कि मिल को सुचारु रूप से चलाकर किसानों का संपूर्ण गन्ना खरीदेंगे और समय से भुगतान करेंगे। सांसद प्रतिनिधि चौ. नत्थी सिंह, विधायक प्रतिनिधि बरौली शिव नारायन शर्मा, किशनवीर सिंह, अमित गुप्ता, उमेश उपाध्याय, सुशील चौधरी, संदीप सिंह, सौरभ गुप्ता, लोकेश सिंह आदि मौजूद थे।