{"_id":"5c156359bdec2253ac7f69e4","slug":"41544905561-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह जमाल में गंदगी देख चढ़ा मंडलायुक्त का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह जमाल में गंदगी देख चढ़ा मंडलायुक्त का पारा
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज, डेस्क अमर उजाला, अलीगढ़
वार्ड 70 शाह जमाल में गंदगी देखकर कमिश्नर का पारा चढ़ गया। उन्होंने सुपरवाइजर का वेतन रोकने आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अक्सर अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मियों का वेतन रोका जाय और सुधार न होने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाय। इस मौके पर उन्होंने चौपाल लगाकर योजनाओं की समीक्षा की।
कमिश्नर अजय दीप सिंह ने इशरत पब्लिक स्कूल के सामने स्थित दो पार्कों की बाउंड्रीवाल बनाने तथा पौधरोपण करने के निर्देश दिए। इशरत पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक ने बताया कि यहां पर पंपिंग स्टेशन बना है। कई क्षेत्रों का पानी आने से जलभराव बना रहता है। मंडलायुक्त ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर को कार्ययोजना तैयार कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
स्वकर निर्धारण प्रणाली योजना की जानकारी देते हुए कहा कि सभी अपने भवनों का स्वयं मूल्यांकन कर नगर निगम के संपत्ति विभाग को दे दें। मंडलायुक्त ने स्थल पर 10 गर्भवती महिलाओं शगुफ्ता, शीरीन, नजमा, परवीन, निशा, उजमा, अफसाना, नरगिस, वीरेश, शाहिदा एवं शन्नो की गोदभराई करते हुए उन्हें फलों की टोकरी उपहार स्वरूप भेंट की। 8 सरकारी गल्ले की दुकान की समीक्षा में पाया कि एक दुकान निलंबित है। कुछ महिलाओं द्वारा राशन न मिलने की शिकायत पर क्षेत्र की खाद्य निरीक्षक को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में अफसर एवं आम लोग मौजूद रहे।