{"_id":"5bf47459bdec22696a3aee21","slug":"41542747225-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बकाएदारों पर नगर निगम ने शिकंजा कसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े बकाएदारों पर नगर निगम ने शिकंजा कसा
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
बड़े बकायेदारों पर नगर निगम ने शिकंजा कसते हुए एक आटो शोरूम और एक वर्कशाप पर तालाबंदी की कार्यवाही को अंजाम दिया। अन्य बड़े बकाएदारों पर भी कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। 500 बकाएदारों को डिमांड नोटिस भेजे गए हैं।
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल के निर्देश पर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह के नेतृत्व में जोनल अधिकारी सभापति यादव, अजीत कुमार राय, राजेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने बीमा नगर स्थित नव भारत आटो के शोरूम और वर्कशाप पर तालाबंदी की कार्यवाही की। इन पर 15 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। बकाया जमा नहीं करने पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि प्रतिदिन नगर निगम के सभी जोनल अधिकारियों को कम से कम 5 बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। शेष बकायेदारों से अपील की है कि कुर्की व अनावश्यक विभागीय कार्यवाही व परेशानी से बचने के लिये समय से गृहकर, ड्रेनेज कर व बकाये धनराशि नगर निगम में जमा करायें। वर्तमान धनराशि पर 5 प्रतिशत छूट का लाभ उठायें। इसके साथ साथ शहर में 500 बड़े बकायेदारों को डिमांड नोटिस भेजे गये है।