{"_id":"5bf0765ebdec22561b644a97","slug":"41542485598-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्टूडेंट बनने के लिए बच्चों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्टूडेंट बनने के लिए बच्चों ने दी परीक्षा
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला की ओर से सुपर स्टूडेंट बनाने के लिए शहर के रघुवीर बाल मंदिर स्कूल व सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा हुई। जिसमें कक्षा 11 व 12 के परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
पहली पाली में रघुवीर बाल मंदिर तथा दूसरी में सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित व तर्क शक्ति से संबंधित 50 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में स्कॉलरशिप पाने के लिए खासा उत्साह दिखा। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र भी बांटे गए।
आईएमएस गाजियाबाद के अस्सिटेंट प्रो. कुणाल सिंह ने बताया कि सुपर स्टूडेंट परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट को आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला की ओर से आयोजित सुपर स्टूडेंट के फाइनल परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें चयनित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। परीक्षा संपन्न कराने में प्रधानाचार्य आलोक कुमार शर्मा, ममता माहेश्वरी तथा एके पाल, उत्तम कुमार, नरेश पाल का सहयोग रहा।