{"_id":"5b4a5f684f1c1b4a748b4cba","slug":"41531600744-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में सौहार्द विकसित करती हैं लोक अदालतें:न्यायमूर्ति खरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में सौहार्द विकसित करती हैं लोक अदालतें:न्यायमूर्ति खरे
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति (प्रशासनिक जज) राजेश दयाल खरे ने कहा कि लोक अदालतों के आयोजन से समाज में सौहार्द का वातावरण विकसित होता है।
विगत वर्षों से प्रतीत हो रहा है कि लोक अदालतें न्यायालयों के विकल्प के रूप में उभर कर आ रही हैं। इसलिए हम सब मिलकर एक ऐसा समाज विकसित करें, जिसमें वाद-विवाद का स्थान न हो।
तभी वाद रहित समाज की परिकल्पना साकार होगी। वहीं जिला जज पीके सिंह ने भी जनसहयोग व सबकी भागीदारी से न्याय देने का उत्तम तरीका लोक अदालत को बताया।
प्रशासनिक जज आरडी खरे ने यह बातें शनिवार को यहां दीवानी न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित लोक अदालत के शुभारंभ के मौके पर कहीं। इससे पहले उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिनितम उपाध्याय ने बताया कि अध्यक्ष जिला जज पीके सिंह की देखरेख में दीवानी न्यायालय व समस्त बाह्य न्यायालयों में आयोजित लोक अदालत में विभिन्न तरह के कुल 6128 लंबित वाद निस्तारण के लिए लगाए गए थे।
इनमें से कुल 2333 लंबित मामलों का निस्तारण करते हुए 3 करोड़ 28 लाख 91 हजार 8 सौ 60 रुपये सेटलमेंट के रूप में प्राप्त किए गए। यहां प्री-लिटिगेशन के लिए विभिन्न प्रकार के कुल 9697 मामले लगाए गए, जिनमें से कुल 7378 मामलों का निस्तारण कर कुल 20 लाख 94 हजार 5 सौ 70 रुपये सेटलमेंट के रूप में प्राप्त किए।
लोक अदालत में विभिन्न बैंकों ने 14 लाख 98 हजार 8 सौ 25 रुपये वसूल किए। इस मौके पर जिला जज पीके सिंह, स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन रियासत हुसैन, एडीजे प्रथम संतोष कुमार श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश सीताराम निगम, सुरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, समस्त न्यायिक अधिकारी, सोहन लाल, विनय कुमार आर्य, उपेन्द्र मिश्रा, सचिन कुमार, गौरव कुमार विभिन्न अधिवक्ता सहित विभिन्न बैंकों व बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एडीजे प्रथम संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अधिवक्ताओं ने किया एजे का स्वागत
प्रशासनिक न्यायमूर्ति आरडी खरे का अधिवक्ताओं ने भी स्वागत किया। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष चौ.राजेंद्र सिंह की अगुवाई में स्वागत किया। इसी तरह सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह की अगुवाई में भी अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने उनकी समस्याएं सुन उनके निस्तारण पर जोर दिया। इस मौके पर तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे।