{"_id":"5ad3bafc4f1c1b9c098b4cc7","slug":"41523825404-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री जयवीर बने एमएलसी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री जयवीर बने एमएलसी प्रत्याशी
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व कबीना मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य का प्रत्याशी घोषित किया है।
इसकी घोषणा के बाद से उनके समर्थकों में जहां हर्ष की लहर दौड़ गई है, वहीं विरोधियों के कान खड़े हो गए हैं।
29 जुलाई 2017 को ठाकुर जयवीर सिंह ने विधान परिषद एवं बसपा से त्यागपत्र दिया था। 1 अगस्त 2017 को लखनऊ के भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य शीर्ष नेताओं से बातचीत के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।
ठाकुर जयवीर सिंह एवं कुछ अन्य नेताओं के त्यागपत्र से खाली हुई सीट पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं दोनों उप मुख्यमंत्री का निर्वाचन हुआ था, इसलिए राजनीति के जानकार लोग उसी समय से ठाकुर जयवीर सिंह को भविष्य में इस त्याग का इनाम मिलने की संभावना जता रहे थे।
रविवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय के सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के सेक्रेटरी जगत प्रकाश नड्डा की ओर से ठाकुर जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही अलीगढ़ में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कुछ लोग तो यह भी संभावना जता रहे हैं कि आने वाले समय में कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी ठाकुर जयवीर सिंह को मिल सकती है।
विज्ञापन
मिठाई बांट कर खुशी का इजहार
अलीगढ़। ठाकुर जयवीर सिंह को विधान परिषद सदस्य का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर व्यापारी नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास के मॉडल को जमीन पर उतारने के लिए ठाकुर जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जयवीर सिंह की पहचान एक विकास पुरुष के रूप में है।
निश्चित ही अलीगढ़ में विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर उमेश खन्ना, प्रदीप वार्ष्णेय, संदीप मित्तल, ललित वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, जगन राधे, किशोर वार्ष्णेय, पंकज अग्रवाल, मनीष वार्ष्णेय, शंकर लाल गुप्ता आदि मौजूद थे।