फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... रामपाल समर्थकों की जमानत को ट्रस्टियों से हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता भिड़े

अलीगढ़... रामपाल समर्थकों की जमानत को ट्रस्टियों से हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता भिड़े

Tue, 02 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... रामपाल समर्थकों की जमानत को ट्रस्टियों से हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता भिड़े
रामपाल समर्थकों की जमानत को आए ट्रस्टियों से भिड़े हिंदू युवा वाहिनी नेता
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजे विवादित धार्मिक सामग्री को बांट रहे रामपाल समर्थकों की सोमवार को जमानत के लिए आए उनके परिवार वाले और ट्रस्ट समर्थक दीवानी कचहरी पहुंचे। यहां दीवानी कचहरी के सामने हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकायिों ने उन्हें पकड़ लिया और गाड़ियों में रखी प्रचार सामग्री को जला दिया।

रविवार को भी भाजपा और धर्म जागरण समिति ने जलालपुर स्थित कार्यालय पहुंच कर तोड़फोड़ की थी। बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 27 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही विवादित प्रचार सामग्री को भी जला दिया।
विज्ञापन


रविवार को अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से 27 लोगों को विवादित धर्म सामग्री बांटने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सोमवार को इन्हीं के परिजन और रामपाल की ट्रस्ट के लोग इनकी जमानत के लिए आए थे। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष छात्र नेता आदित्य पंडित ने दीवानी कचहरी के आगे प्रचार कर रही गाड़ियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियों में मौजूद तमाम हिंदू धर्म का दुष्प्रचार करने वाली सामग्री को निकाल कर जला दिया। जब रामपाल के समर्थकों से पूछताछ हुई और एक दिन पहले हिंदू धर्म का दुष्प्रचार करने वाले उनके साथियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बारे में याद दिलाया तो वह गिड़गिड़ाने लगे। छात्र नेता ने गाड़ी पर लिखे आपत्तिजनक नारों को मिटा दिया।


आदित्य पंडित ने कहा कि पूर्व में भी इस प्रकार का काम करने वालों पर कार्यवाही हुई है। भविष्य में भी इस प्रकार के गलत कामों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा एवं सूबे का माहौल शांति पूर्ण बना रहे इसके लिए रामपाल के समर्थकों पर कार्यवाही कराई जाएगी। इस अवसर पर दीपक शर्मा, हर्षद वार्ष्णेय, भारत वंशी, राम सिंह, जतिन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed