{"_id":"59b1a4cc4f1c1bfa7f8b4d65","slug":"41504814284-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कर्जा मुक्त हो जाएंगे जिले के 28500 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कर्जा मुक्त हो जाएंगे जिले के 28500 किसान
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज कर्जा मुक्त हो जाएंगे जिले के 28500 किसान
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
एक लाख तक का फसलीय ऋण लेने वाले प्रथम चरण के 28500 लघु एवं सीमांत किसान शुक्रवार को कर्जा मुक्त हो जाएंगे। नुमाइश मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा इनमें से पांच हजार किसानों को ऋण मोचन पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम के लिए अफसरों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। तहसील स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रति तहसील दो-दो हजार किसानों को ऋण मोचन पत्र बांटे जाएंगे।
बैंकों से एक लाख रुपये तक का फसलीय ऋण लेने वाले लघु एवं सीमांत किसानों की कर्ज माफी का प्रथम चरण शुक्रवार आज से आरंभ होगा। इसके तहत मुख्यालय स्तर पर मुख्य कार्यक्रम नुमाइश मैदान में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनकी मौजूदगी में पहले चरण में चयनित 28500 किसानों में से पांच हजार किसानों को ऋण मोचन पत्र वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए योजना के नोडल अफसर एवं जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि नुमाइश मैदान का कार्यक्रम सायं पांच बजे तक चलेगा।
शुक्रवार को ही तहसीलों में भी कार्यक्रम कर हर तहसील में दो-दो हजार लाभार्थियों को ऋण मोचन पत्र बांटे जाएंगे। शेष बचे किसानों को बैंकों द्वारा शिविर लगाकर ऋण मोचन पत्र बांटे जाएंगे। इसके लिए बैंकें तारीखें स्वयं निर्धारित करेंगी। उन्होंने कार्यक्रम के लिए चयनित किसानों से अपनी आईडी मसलन आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड आदि साथ लाने की अपील की है। ताकि उनकी पहचान आसानी से की जा सके।