फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   40 vending zones will be built in the city to get rid of encroachment and jam

अतिक्रमण और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शहर में बनेंगे 40 वेंडिंग जोन

Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
40 vending zones will be built in the city to get rid of encroachment and jam
अतिक्रमण और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शहर में पार्किंग तथा सुविधाओं से भरपूर 40 वेंडिंग जोन स्थापित किए जाएंगे। जिनमें 35 नगर निगम और पांच स्मार्ट सिटी क्षेत्र में होंगे। इनमें इलाके वार कितना किराया होगा और क्या-क्या इंतजाम करने होंगे, इस बारे में नगर निमग के अधिकारियों की कमेटी बना दी गई है जो कि एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करेगी। उसी के आधार पर आगे की रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त गौरांग राठी की अध्यक्षता में वेंडिंग जोन की स्थापना के लिए बैठक हुई। जिसमें वेंडर के लिए मासिक किराया 1500 रुपये महीने प्रस्तावित किया गया लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी। इसी दौरान क्षेत्रवार वेंडिंग जोन का किराया निर्धारित करने के लिए अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी गई है। बैठक में पंजीकृत वेंडर को वेडिंग जोन में प्राथमिकता के आधार पर स्थान आवंटित करने का निर्णय लिया है। नियमों की अवहेलना करने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगेगा, ड्रेस कोड के साथ-साथ सोलर लाइट का इस्तेमाल करना होगा। वेडिंग जोन में लगने वाली स्टॉल में पुराने एवं निष्क्रिय वाहन का इस्तेमाल नहीं करने की व्यवस्था होगी। अतिक्रमण न करने के लिए अनुबंध करना होगा। वेंडिंग जोन के साथ-साथ वाहनों की पार्किंग का भी इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित वेंडिंग जोन
जोन-1
नकवी पार्क की बाउंड्रीवाल के सहारे, जमालपुर रोड पर रेलवे क्रासिंग से पहले, आंबेडकर पार्क की दीवार के सहारे, नगला जमालपुर नाले से मदर टेरेसा अनाथ आश्रम की बाउंड्रीवाल के सहारे, मेडिकल रोड बिजलीघर से जकरिया नाले तक। जमालपुर रोड पर आकाशवाणी की बाउंड्रीवाल के सहारे, रामघाट रोड पर कृषि फार्म हाउस की दीवार के सहारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन-2
रामघाट रोड पर सहकारी समिति की बाउंड्रीवाल के सहारे, महेंद्र नगर कालीदह तिराहा, अवतार इलेक्ट्रानिक एटा चुंगी रोड, छर्रा अड्डा पुल के नीचे दनादन बगीची के सहारे, धनीपुर मंडी के निकट, आगरा रोड पर माहेश्वरी अस्पताल के सहारे, आगरा रोड पर बीमा अस्पताल के सहारे, आगरा रोड पर चिरंजीलाल स्कूल के सहारे।

जोन - 3
खैर रोड बिजली घर की बाउंड्रीवाल के सहारे, खैर रोड कब्रिस्तान की बाउंड्री के सहारे, मथुरा रोड पर माहेश्वरी इंटर कॉलेज के सामने
ज़ोन - 4
सारसोल चौराहा से पहले चर्च की बाउंड्री के सहारे, अग्निशमन विभाग के सहारे नुमाइश रोड पर सैनिक विभाग की जमीन के सहारे, प्रतिभा कालोनी मोड़ तक, गूलर रोड पर रघुवीरपुरी साइड, बरौला पुल नगला भुंडा मथुरिया नगर बरौला पुल के नीचे एवं आईटीआई रोड बरौला जाफराबाद पुल से जेल रोड के साथ - साथ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्मार्ट रोड पर भी वेल्डिंग जोन प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed