फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   36 Prisoners escaped on parole

पैरोल पर गए 36 कैदी फरार, पुलिस कर रही तलाश

Sat, 05 Dec 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
36 Prisoners escaped on parole
कोरोना काल में प्रदेश की जेलों की क्षमता को ध्यान में रखकर पैरोल पर घर भेजे गए सजायाफ्ता कैदी खुद लौटने को तैयार नहीं हैं। अलीगढ़ जेल से पैरोल पर छोड़े गए 69 कैदियों में से 10 ही लौटे हैं। बाकी फरार हो गए। जिनमें से 23 को पुलिस की मदद से गिरफ्तार कराया गया है। अभी 36 फरार हैं, जिनकी तलाश में संबंधित थानों की पुलिस लगी है।
विज्ञापन

मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद यूपी की जेलों में कैद सजायाफ्ता उन कैदियों को पैरोल पर घर भेजने का निर्णय लिया गया था, जिनकी सजा 7 साल या उससे अधिक की है। इसके पीछे मकसद था कि जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सकेगा। इसी मकसद से 69 कैदी अलीगढ़ जेल से पैरोल पर छोड़े गए थे। इनकी पैरोल अवधि 15 नवंबर को पूरी हो गई। इसके बाद जेल प्रशासन के नोटिस पर सिर्फ 10 कैदी ही वापस लौटे हैं।
विज्ञापन

बाकी 59 को फरार घोषित कर संबंधित थानों से गिरफ्तार कराने के लिए जेल प्रशासन ने एसएसपी को पत्र लिखा था। इस पर जिला पुलिस ने 23 कैदियों को गिरफ्तार कर जेल में दाखिल कर दिया है। मगर अभी 36 फरार हैं। कारागार अधीक्षक आलोक सिंह के अनुसार वे लगातार पुलिस के संपर्क में हैं। थानों से वार्ता जारी है। सभी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अगर जल्द नहीं पकड़े गए तो उनके मुकदमों से संबंधित अदालतों को भी लिखित में सूचना भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed