Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   36 people covid positive, one died due to corona virus

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 36 लोग संक्रमित

Fri, 30 Oct 2020 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
36 people covid positive, one died due to corona virus
कोरोना वायरस से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 36 नए लोग संक्रमित पाए गए हैं। 24 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। जनपद में अब तक संक्रमितों की संख्या 9459 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 9144 तक पहुंच गई है। 298 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

क्वार्सी थाना क्षेत्र के 72 वर्षीय बुजुर्ग पिछले कई दिनों से बीमार थे। कुछ रोज पहले उन्हें शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन दूसरे निजी अस्पताल में लेकर गए। बुधवार को तबियत बिगड़ने पर परिजन जेएन मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे, जहां रात्रि में उनकी मौत हो गई। मौत के कुछ समय पहले उनकी रिपोर्ट धनात्मक आई थी। परिजन लापरवाही का भी आरोप लगा रहे हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में बृहस्पतिवार को 36 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

संक्रमित लोगों में विष्णुपुरी के 3, हेरिटेज स्कूल के 2, कृष्णापुरी गली नंबर 4 के 3 और किशनपुर के 2 लोग शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए सभी लोगों का नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed