फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   33 people of Aligarh stranded in cyclone storm

चक्रवाती तूफान की दहशत में फंसे अलीगढ़ के 33 लोग

Mon, 07 Jan 2019 01:26 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 07 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
33 people of Aligarh stranded in cyclone storm
पानी के जहाज से हैवलॉक से पोर्ट ब्लेयर जाते एएमयू के शिक्षक डॉ. जुल्फिकार एवं अन्य। - फोटो : Amar Ujala
 शीतकालीन अवकाश में परिवार के साथ अंडमान व निकोबार द्वीप पर घूमने गए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षक चक्रवाती तूफान (पाबुक) से दहशत में हैं। तूफान की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्यटकों को हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर शिफ्ट किया जा रहा है। पानी के जहाज से पोर्ट ब्लेयर जा रहे पर्यटक समुद्र में तेज लहरें देखकर चिंतित हैं। अलीगढ़ से गए कुल 33 लोग इस जहाज में हैं।
विज्ञापन



एएमयू सिटी स्कूल के सात शिक्षक शीतकालीन अवकाश में परिवार के साथ अंडमान व निकोबार द्वीप घूमने गए हैं। इसमें डॉ. जुल्फिकार, मो. नईम, सैयद मुसाहिद अली, नूर अल बसर खान, सैयद अहमद रजा, फिरदौस सलीम आदि शामिल हैं। 4 जनवरी की सुबह वे लोग अंडमान व निकोबार पहुंचे। 5 जनवरी की सुबह खूबसूरत हैवलॉक द्वीप पर पहुंच गए थे। थाईलैंड की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान (पाबुक) के अंडमान सागर में पहुंचने की आशंका से स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्यटकों को सतर्क (येलो एलर्ट) कर दिया गया है।
विज्ञापन



सिटी स्कूल के शिक्षक डॉ. जुल्फिकार ने अपराह्न में फोन पर बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा उन लोगों को तीन मंजिलें पानी के जहाज से हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर शिफ्ट किया जा रहा है। इस जहाज में अलीगढ़ के करीब 33 लोगों के अतिरिक्त अन्य स्थानों के 400-500 पर्यटक हैं। शाम तक पोर्ट ब्लेयर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि समुद्र में तेज लहरें उठ रही है और उसका पानी जहाज पर आ रहा है। जुल्फिकार का कहना है कि हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर जाने में 90 मिनट का समय लगता है। लेकिन लहर को देखते हुए जहाज की गति बेहद धीमी है। करीब चार घंटे लगने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 5-6 बजे तक पोर्ट ब्लेयर पहुंचने की उम्मीद है। बाद में काफी प्रयास के बावजूद डॉ. जुल्फिकार से बात नहीं हो सकी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed