फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   32 thousand bribe sought for cutting Sangoun tree, forest ranger and inspector trapped

भ्रष्टाचार: पेड़ काटने की अनुमति देने के बदले मांगे 32 हजार, वन रेंजर और दरोगा फंसे

Mon, 29 Aug 2022 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 12:42 AM IST
सार

आरोप है कि प्रांजुल जादौन अपने चाचा अजीत कुमार के साथ 25 अगस्त को वन विभाग के रेंज कार्यालय में पेड़ काटने की अनुूमति लेने के सिलसिले में मुलाकात की। यहां वन रेंजर और वन दरोगा ने फिर से पेड़ काटने की अनुमति देने के बदले रुपये देने की मांग की। इस पर प्रांजुल ने 10 हजार रुपये दे दिए।

विज्ञापन
32 thousand bribe sought for cutting Sangoun tree, forest ranger and inspector trapped
रिश्वत डेमो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वन विभाग में पेड़ काटने की अनुमति देने के बदले रिश्वत मांगने और भ्रष्टाचार का मामला रविवार को सामने आया है। इसमें एक वन रेंजर एवं एक वन दरोगा 10 रुपये की रिश्वत लेते हुए कैद हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएफओ ने दोनों को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की है। इसी प्रकरण को लेकर भाकियू भानु गुट ने कलेक्ट्रेट में सोमवार को धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है।

विज्ञापन


मामला जवां ब्लॉक के अहक गांव जुड़ा हुआ है। गांव के सहायक पंचायत सचिव प्रांजुल जादौन के अनुसार उन्होंने खेत में लगे सांगौन के 80 पेड़ काटने को करीब तीन माह पहले पेड़ कटवाने को विभागीय अनुमति को आवेदन किया था। आरोप है कि वन रेंजर अरविंद कुमार, वन दरोगा मुकेश कुमार पेड़ काटने की अनुमति देने के बदले 32 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रांजुल जादौन अपने चाचा अजीत कुमार के साथ 25 अगस्त को वन विभाग के रेंज कार्यालय में पेड़ काटने की अनुूमति लेने के सिलसिले में मुलाकात की। यहां वन रेंजर और वन दरोगा ने फिर से पेड़ काटने की अनुमति देने के बदले रुपये देने की मांग की। इस पर प्रांजुल ने 10 हजार रुपये दे दिए। रिश्वत लेने का गोपनीय वीडियो भी बना लिया। रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया। इस मामले को लेकर भाकियू भानु गुट ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह के अनुसार वन विभाग, बिजली विभाग, राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर दोपहर 12 बजे से किसान धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान से पेड़ काटने के बदले वन रेंजर अरविंद कुमार एवं वन दरोगा मुकेश कुमार के रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। इसमें दोनों प्रथमदृष्टया दोनों दोषी पाए गए हैं। इस आधार पर दोनों के निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की संस्तृति कर दी गई है। इसके लिए जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है। -दिवाकर वशिष्ठ , प्रभागीय वन निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed