फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आज है होली, पुराने बाजार में रंगों से खेलने निकलेगी मदमस्तों की टोली

आज है होली, पुराने बाजार में रंगों से खेलने निकलेगी मदमस्तों की टोली

Wed, 20 Mar 2019 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
आज है होली, पुराने बाजार में रंगों से खेलने निकलेगी मदमस्तों की टोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आज होली है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि होने के कारण होली का दहन भी किया जाएगा। इसी के साथ पुराने शहर के बाजारों में आज व्यापारी होली भी खेलेंगे। शहर का मूड इस समय होली के रंग में भी ढल चुका है।


इस बार 20 मार्च को सुबह 10:44 बजे से पूर्णिमा तिथि लग रही है। जो अगले दिन गुरुवार को सुबह 7:12 तक मान्य रहेगी, लेकिन इस दिन में भद्रा भी लग रही है। भद्रा में होलिका का दहन वर्जित होता है। ऐसे में फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को भद्रा समय निकलने के बाद होलिका का दहन किया जाएगा। भद्रा के बाद बुधवार को रात 8:59 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो रहा है।
विज्ञापन



श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि 20 मार्च बुधवार को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात 8:59 से रात 12:35 बजे तक रहेगा। इसी समय में शुभ एवं अमृत के चौघड़िया मुहूर्त चल रहे होंगे। जो होलिका दहन के लिए शुभ एवं उत्तम मुहूर्त हैं। इस समय के अलावा गुरुवार सुबह 5:05 बजे से लेकर 6:45 तक लाभ का बेहतरीन विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेगा। जो घर परिवार की होलिका दहन के लिए बहुत ही शुभ फलदायक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भद्रा में वर्जित है होलिका दहन
20 तारीख को सुबह 10:44 से लेकर रात 8:59 तक भद्रा काल रहेगा। ऐसे में इस समय में होलिका दहन नहीं होगा।
इसके बाद में होलिका दहन का शुभ समय शुरू हो जाएगा। ध्यान रहे कि भद्रा में होलिका दहन करने से जनसमूह का नाश होता है। प्रतिपदा चतुर्दशी भद्रा और दिन में होलिका जलाना सर्वथा त्याग योग्य है। संयोगवश यदि होलिका जला दी जाए तो वहां के राजा, राज, नगर और मनुष्य अद्भुत उत्पादों से एक ही वर्ष में हीन हो जाते हैं।


नगर निगम ने भी पूरी व्यवस्थाएं की
होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने भी भरपूर व्यवस्थाएं की हैं। शहर में जिन स्थानों पर होलिका दहन होना है, वहां पर विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बुधवार को जिन बाजारों में होली होनी है, उनमें नगर निगम अपने स्तर से पानी के ड्रम भरवाएगा। इसके अलावा अधिकारियों और 560 कर्मचारियों की टीम को व्यवस्था में लगाया है।


नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि होली दहन के दिन मुख्य बाजारों जयगंज, अचल ताल, रेलवे रोड, महावीर गंज, फूल चौराहा, बड़ा बाजार, सासनीगेट, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, कनवरी गंज आदि क्षेत्रों के दुकानदार दोपहर में बाजार में टेसू के फूलों से रंग बनाकर होली खेलते हैं। टेसू के फूलों से रंग बनाने के लिए बडे़ बड़े ड्रम रखे जाते हैं। इनमें टैंकरों से पानी भरने की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जाएगी। इसके लिए महाप्रबंधक जल को दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed