फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   इंजीनियरिंग फैकल्टी के हाथ में छात्र संघ चुनाव की चॉबी

इंजीनियरिंग फैकल्टी के हाथ में छात्र संघ चुनाव की चॉबी

Mon, 29 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग फैकल्टी के हाथ में छात्र संघ चुनाव की चॉबी
डेस्क न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (2018) की चाबी इंजीनियरिंग एवं सोशल साइंस फैकल्टी के छात्रों के हाथ में होगी। मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो कुल 19003 मतदाताओं में अकेले 5117 मतदाता इंजीनियरिंग फैकल्टी (इंजीनियरिंग कॉलेज, यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक एवं वीमेंस पॉलीटेक्निक) के हैं। दूसरे स्थान पर सोशल साइंस फैकल्टी हैं, जिसके 3368 मतदाता हैं।
एएमयू में 3 नवंबर को छात्र संध चुनाव है। रविवार देर शाम को सभी संकायों से मतदाताओं की अंतिम सूची मुख्य चुनाव अधिकारी के पास पहुंच गया है। इंजीनियरिंग के मतदाताओं की संख्या 3192 है। वहीं यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक ब्वायज में 1509 एवं वीमेंस पालीटेक्निक में 416 मतदाता हैं। इस तरह इंजीनियरिंग फैकल्टी में कुल मतदाताओं की संख्या 5117 है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरउद्दीन ने बताया कि मतदाताओं के हिसाब से सोशल साइंस फैकल्टी दूसरे स्थान पर है। इसमें मतदाताओं की कुल संख्या 3368 है। 2770 मतों के साथ साइंस फैकल्टी तीसरे स्थान पर है। वहीं 2091 मतों के साथ आर्ट फैकल्टी चौथे नंबर पर है। कुल 19003 मतदाताओं में से 1854 मेडिसन, 994 कामर्स, 685 लाइफ साइंस, 662 लॉ, 602 मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च तथा इंटरनेशनल स्टडीज, 420 यूनानी मेडिसन एवं 440 एग्रीकल्चर एंड थियोलोजी के हैं।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग फैकल्टी के इकलौते प्रत्याशी हैं सोनवीर
एएमयू छात्र संघ चुनाव में भले ही इंजीनियरिंग फैकल्टी के मतदाता सबसे अधिक है। लेकिन दिलचस्प पहलू यह भी है कि इस फैकल्टी से चेयर पद पर चुनाव लड़ने वाले सोनवीर सिंह इकलौते प्रत्याशी हैं। एमटेक इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन के छात्र सोनवीर सिंह उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed