फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोस चुनाव के लिए टिकट मांगेंगे राजेश-Cordination

लोस चुनाव के लिए टिकट मांगेंगे राजेश-Cordination

Sat, 01 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव के लिए टिकट मांगेंगे राजेश-Cordination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश भारद्वाज ने आगामी लोकसभा चुनाव में अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र से पार्टी का टिकट पाने के लिए अभी से जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के अंदर- बाहर अपने समीकरण दुरुस्त करना भी चालू कर दिया है। गोस्वामी तुलसीदास जयंती के बहाने भी राजनीतिक जमीन को मजबूती देने की उनकी मंशा है। उन्होंने पत्रकारों से साफ कहा कि यदि पार्टी ने मौका दिया तो वे पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

विश्व ब्राह्मण संघ द्वारा दो सितंबर को गोस्वामी तुलसीदास जयंती का आयोजन किया जा रहा है। वे इस संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इस कार्यक्रम में एटा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह राजू भैया को मुख्य अतिथि बनाया गया है। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आमंत्रण पत्र में अलीगढ़ सांसद सतीश कुमार गौतम का नाम नहीं हैं। हालांकि कुछ महीने पहले तक एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया और राजेश भारद्वाज के बीच छत्तीस का आंकड़ा था। उनके इस कार्यक्रम में आने से स्पष्ट है कि दोनों नेताओं के बीच सुलह हो चुकी है।
विज्ञापन


इस मामले पर राजेश भारद्वाज ने बताया कि कुछ लोग उनके और राजू भैया के बीच मतभेद पैदा कराना चाहते थे। इसी कारण पिछले दिनों कुछ गलतफहमी पैदा हो गई थी जो अब पूरी तरह दूर हो चुकी है। कुछ मुद्दों पर हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन अब किसी तरह का मनभेद नहीं है। हम दोनों मिलकर पार्टी के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। विश्व ब्राह्मण संघ के कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम को नहीं बुलाये जाने के संबंध में पूछे गए सवाल को यह कहकर टाल दिया कि पूरे जिले में साढ़े तीन लाख ब्राह्मण हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से टिकट मांग रहे हैं। पार्टी का जो भी निर्णय होगा, वह मान्य होगा। दूसरी ओर सांसद सतीश कुमार गौतम इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर सम्मानित होंगे उत्कृष्ट कार्य करने वाले
विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में दो सितंबर को डीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में गोस्वामी तुलसीदास जयंती का आयोजन किया जाएगा। इसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक, शिक्षा एवं राष्ट्रहित में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी स्वर्ण जयंतीनगर के औरा पर्ल अपार्टमेंट स्थित कार्यालय में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश भारद्वाज ने पत्रकारों को दी।


उन्होंने बताया कि एटा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजवीर सिंह राजू भैया एवं रामभाऊ महाल्गी प्रबोधिनी, मुंबई के डायरेक्टर जनरल रवेंद्र साठे मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जयंती में सर्व समाज का प्रतिनिधित्व रखा गया है। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष पंडित नरेंद्र देव कौशल, महानगर अध्यक्ष पं. विकास शर्मा, जिला महामंत्री अनिल पंडित, भूरा पंडित, सतीश उपाध्याय, दिनेश गौड़, डीके शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed