{"_id":"5ae7853d4f1c1b05418b7592","slug":"31525122365-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने को चलेगा आपरेशन मास रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने को चलेगा आपरेशन मास रेड
Updated Tue, 01 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के वह इलाके जहां ज्यादा लाइन लास है। उन इलाकों में बिजली विभाग एक मई से लेकर आठ मई तक मास रेड नाम से बड़ा अभियान चलाने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आलोक कुमार ने सभी मुख्य अभियंताओं को पत्र लिखकर कहा है कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता है।
विद्युत वितरण निगमों को दी जा रही बिजली के सापेक्ष निर्धारित टैरिफ के मुताबिक राजस्व प्राप्त नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण गैप की स्थिति बनी हुई है। यदि बिजली चोरी रोकने की व्यवस्था नहीं की गई तो वित्तीय गैप बढ़ने पर निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकेगी।
बिजली चोरी रोकने के लिए एक मई से आठ मई तक शहर क्षेत्र में प्रत्येक विद्युत वितरण खंड द्वारा अपने अधिक लाइन हानि वाले सब स्टेशन के एरिया में एक मास रेड आयोजित की जाएगी। बिजली चोरी करते पाए जाने वालों पर कनेक्शन काटने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्यवाही भी की जाएगी।