{"_id":"5ae784494f1c1b350b8b766d","slug":"31525122121-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आए एसी मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आए एसी मैकेनिक की मौत
Updated Tue, 01 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के बरौला बाईपास स्थित रोडवेज वर्कशॉप के सामने सोमवार देर रात एक एसी मैकेनिक की ट्रक चपेट में आने से मौत हो गई। वह किसी जगह एसी दुरुस्त करने जा रहा था, तभी यह ट्रक की चपेट में आ गया।
इस दौरान भीड़ के एकत्रित होने पर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। बताया गया है कि 23 वर्षीय शाहरुख पुत्र सलीमुद्दीन निवासी अर्जुनपुर नौगवां लोधा एसी मैकेनिक था।
वह किसी ग्राहक की शिकायत पर देर रात गांव से एसी सही करने शहर आया और बरौला पुल से सिविल लाइंस की ओर जा रहा था, तभी ट्रक की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर दी और पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया था।