{"_id":"5aaec4c14f1c1baf758b62fa","slug":"31521403073-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार राजकीय विद्यालयों के संचालक को 41 अध्यापक किए अटैच।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार राजकीय विद्यालयों के संचालक को 41 अध्यापक किए अटैच।
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अगले शैक्षिक सत्र यानि अप्रैल से जिले में चार नए राजकीय इंटर कॉलेजों का संचालन शुरू हो जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेजों के नाम से संचालित होेने वाले इन विद्यालयों में संसाधनों के लिए जहां शासन ने बजट भेज दिया है, वहीं शनिवार को जेडी ने जिले के अन्य राजकीय विद्यालयों के 41 शिक्षकों को इन विद्यालयों से संबद्ध कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में करीब पांच साल पहले ही पांच मॉडल स्कूलों के भवन तैयार करा लिए गए थे। लेकिन इनके संचालन में केंद्र सरकार ने हाथ खींच लिए थे। इसके बाद पिछली सपा सरकार ने जिले के छलेसर मॉडल स्कूल का संचालन समाजवादी अभिनव विद्यालय के नाम से शुरू कर दिया था। उसके बाद पिछले सत्र में भाजपा सरकार ने जिले के शेष चार मॉडल स्कूलों जिनके भवनटमोटिया, बडेसरा, खेता सत्तू और जहराना में निर्मित हैं, का नाम बदलकर कर दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कर दिया था।
शासन की योजना तो पिछले शैक्षिक सत्र से ही इनके संचालन की थी, लेकिन तब स्टाफ और संसाधनों की किल्लत के चलते संचालन नहीं हो सका। अब शासन ने अगले शैक्षिक सत्र से इन राजकीय विद्यालयों के संचालन का फैसला किया है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अप्रैल माह में यहां कक्षा 9 व 11 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
शासन ने फर्नीचर व बिजली आदि के लिए बजट भी मुहैया करा दिया है। शनिवार को ही जेडी (माध्यमिक शिक्षा) ने अन्य राजकीय विद्यालयों के 41 शिक्षकों को इन मॉडल स्कूलों से अटैच कर दिया है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि इन विद्यालयों का संचालन शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे देहात के विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। अगले शैक्षिक सत्र से इनका संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
अब पुराने विद्यालयों में कम हुए शिक्षक, पढ़ाई होगी प्रभावित
शासन ने इन मॉडल स्कूलों के संचालन के लिए नए शिक्षकोें की भर्ती तो की गई हैं लेकिन इनके संचालन के लिए 41 शिक्षकों को अन्य राजकीय विद्यालयों से अटैच कर दिया गया है। इसके बाद उक्त राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में चार नए विद्यालयों के संचालन के लिए अकेले नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से 21 अध्यापकों को हटाकर वहां अटैच किया गया है।
इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (अलीगढ़), राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नरोना, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कजरोठ, राजकीय इंटर कॉलेज गोरई के अध्यापक व अध्यापिकाएं अटैच की है। बताते हैं कि पूर्व से संचालित इन विद्यालयों में पहले से ही शिक्षक व स्टॉफ की कमी है। ऐसे में इतनी बड़ी तादाद में नए विद्यालयोें में इन शिक्षक-शिक्षिकाओं को अटैच करने से इन संचालित विद्यालयों में भी पढ़ाई प्रभावित होगी।