{"_id":"5aa831ff4f1c1bb9758b538b","slug":"31520972287-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ ने रद्द किया नामांकन, पीवीसी ने स्वीकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ ने रद्द किया नामांकन, पीवीसी ने स्वीकारा
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल (एसी) में शिक्षक प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने जिन शिक्षक नेताओं के आवेदन को रद्द कर दिया था, सह कुलपति ने उसे हरी झंडी दे दी है।
पेंच फंसने के बाद एसी चुनाव की तिथि दो दिन बढ़ा दी गई है। अब चुनाव 17 के बदले 19 मार्च को आयोजित होगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 मार्च को एकेडमिक काउंसिल का चुनाव होना था। इसमें 3 प्रोफेसर, 5 एसोसिएट प्रोफेसर एवं 7 असिस्टेंट प्रोफेसर का चुनाव होना था।
नामांकन के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आए 12 आवेदन में से 5 को किसी न किसी बुनियाद पर निरस्त कर दिया था। ऐसे में शेष बचे 7 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा था।
विज्ञापन
इसके विरोध में कुछ प्रत्याशी पीवीसी के पास पहुंच गए। सूत्रों का कहना है कि पीवीसी ने सभी उम्मीदारों को योग्य माना और चुनाव कराने का निर्देश दे दिया है।
5 आवेदन आने के कारण एसोसिएट पद पर सभी का निर्विरोध चुनाव होना तय है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरुद्दीन ने बताया कि अब प्रोफेसर के 3 एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के 7 पदों के लिए 19 मार्च को चुनाव होगा। अन्य कार्यक्रम में भी कुछ फेरबदल किये गये हैं।