{"_id":"5aa4440a4f1c1bc0078b4832","slug":"31520714762-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता की पत्नी को लिया हिरासत में, भड़के सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता की पत्नी को लिया हिरासत में, भड़के सपाई
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एबीवीपी के नगर सहमंत्री पंकज आर्य पर हमले के मुकदमे में नामजद आरोपी सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी की पत्नी को शनिवार दोपहर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घर पर दबिश देकर पुलिस रंजीत की पत्नी को महिला थाना ले आई। इस सूचना पर सपाई भड़क गए और उन्होंने महिला थाने को घेर लिया।
काफी देर तक चली कशमकश के बाद महिला को पुलिस ने छोड़ा, तब कहीं जाकर सपाई शांत हुए। पुलिस का कहना था कि आरोपी अपनी पत्नी के संपर्क में है। इसी संबंध में पूछताछ के लिए महिला को थाने लाया गया था। बाद में हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
करीब पखवाड़ा पहले अचल ताल के निकट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सहमंत्री पंकज आर्य के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस मामले ने खासा तूल पकड़ा था। घटना की रिपोर्ट सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, अर्जुन सिंह भोलू व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना गांधी पार्क में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
अभी तक रंजीत चौधरी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि रंजीत चौधरी अपनी पत्नी के मोेबाइल फोन के संपर्क में है और पत्नी को उसके विषय में जानकारी है। इस पर महिला थाना पुलिस रंजीत चौधरी के पीएसी के निकट स्थित निवास पर गई और वहां से उसकी पत्नी भावना चौधरी को हिरासत में लेकर महिला थाने ले आई।
इसकी जानकारी जैसे ही सपा नेता व ब्लॉक प्रमुख लोधा गिरीश यादव, मनोज यादव, छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष कौशल दिवाकर, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आशीष मोहन यादव आदि को हुई तो यह नेता व अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और थाना घेर लिया। वहां काफी समय तक भीड़ जमा रही। बाद में पुलिस ने रंजीत चौधरी की पत्नी को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया और यह चेतावनी दी कि वह अपने पति को हाजिर करे।
इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर महिला थाना सुनीता मिश्रा के अनुसार गांधीपार्क के मुकदमे के संबंध में महिला को वहां से लेकर आए थे। महिला के साथ पूछताछ के लिए परिवार के सदस्य के रूप में उसकी ननद को भी लाया गया था। पूछताछ के बाद महिला को वापस भेज दिया गया।