{"_id":"5a4bde0e4f1c1b4e198b47d4","slug":"31514921486-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर विधानसभा में 25 से 35 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर विधानसभा में 25 से 35 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
हेहिर विधानसभा में 25 से 35 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा प्रत्येक विधानसभा में 25 से 35 हजार नए सदस्यों को जोड़ने की तैयारी में है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर लक्ष्य तय कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी नेताओं को अगले छह महीने तक के प्रमुख कार्यक्रमों की सूची देकर उसकी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया है।
मंगलवार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, क्षेत्रीय मंत्री कुशल पाल सिंह एवं पूनम बजाज जापान हाउस स्थित जिला कार्यालय में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं महानगर के नेताओं के साथ ब्रजधाम में बैठक का आयोजन किया गया।
भवानी सिंह ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। जापान हाउस में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह, छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह, खैर विधायक अनूप वाल्मीकि, मयंक अग्रवाल, विक्रम सिंह हिंडोल, उमेश कुमारी, गौरव शर्मा, मीना कुमारी आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
वहीं ब्रजधाम में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर आदि मौजूद थे।