फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में रद्दी कारोबारी की बाइक के थैले से तीन लाख पार

अलीगढ़ में रद्दी कारोबारी की बाइक के थैले से तीन लाख पार

Sun, 17 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में रद्दी कारोबारी की बाइक के थैले से तीन लाख पार
रद्दी कारोबारी की बाइक के थैले से तीन लाख पार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना सासनी गेट इलाके में रद्दी कारोबारी की बाइक के थैले से तीन लाख रुपये पार कर दिए। घटना के बाद बदहवास रद्दी कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पैसा पार करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा। दो महीने बाद कारोबारी की बहन की शादी है। इसी के चलते घटना के बाद उसकी समस्या और बढ़ गई है।

रवि गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता, निवासी महेंद्र नगर रद्दी का काम करते हैं। शनिवार को रवि गुप्ता ने खिरनी गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 3 लाख रुपये निकाले और अपनी अपाचे बाइक के थैले में रख लिए। इसके बाद रवि गुप्ता पालीवाल इंटर कॉलेज के सामने एक प्रिंटिंग प्रेस पर पहुंचे। यहां पर थैले से एक बिल बुक निकाली और प्रिंटिंग प्रेस वाले को देकर वापस आए।
विज्ञापन


जब वह वापस आए तो थैले में रुपयों का बंडल नहीं था। आसपास तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास लोगों से पूछा, लेकिन रुपयों का बंडल पार करने वालों का कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में भी कुछ नहीं मिला
पैसे पार होने के बाद रवि गुप्ता बैंक वापस पहुंचे और वहां सीसीटीवी कैमरों में फुटेज चेक करने के लिए कहा, लेकिन पता लगा कि बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरे ही नहीं हैं। सामने एक फैक्ट्री में एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, लेकिन उसकी दिशा इस तरह थी कि वह एक सीमित स्थान को ही कवर कर सकता था। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि कई घटनाएं यहां पर इस तरह की हो चुकी हैं। जिसके बाद बैंक को कहा है कि वह दो सीसीटीवी कैमरे अलग-अलग दिशाओं में लगाव लें, लेकिन सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed