{"_id":"59f38f784f1c1b97678b7b75","slug":"31509134200-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को पीटकर मार डाला
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने पीटकर ट्रैक्टर चालक को मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला, जवां।
तापीय परियोजना कासिमपुर के एस ड्रम से राख भरने पहुंचे एक ट्रैक्टर चालक को बदमाशों ने पकड़ लिया। लूटपाट की कोशिश में चालक को बेरहमी से पीटा जिससे जान चली गई। पुलिस चालक को अस्पताल ले गई, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार राजेश कुमार पुत्र नरेश कुमार (30) निवासी नगला मानसिंह मरघट के पास थाना गांधी पार्क अलीगढ़ सोनू पुत्र भीकमपाल के ट्रैक्टर पर चालक था। गुरुवार की शाम राजेश ट्रैक्टर लेकर एस ड्रम जवां में राख भरने पहुंचा था।
बताते हैं कि वहां चार-पांच बदमाशों ने उसे दबोच लिया। राजेश को बेरहमी से पीटा और मोबाइल लेकर चले गए। किसी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी, जिस पर पहुंची पुलिस ने राजेश को सीएचसी भेजा, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना परिवार वालों को दी, जिस पर परिवार वाले मौके पर आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
एसआई गजेंद्र सिंह के अनुसार शरीर में अंदरूनी चोटें हैं। गंभीर घायल हालत में अस्पताल भेजा गया था। अस्पताल में मौत हुई। मृतक की मां माया देवी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।