{"_id":"59e65ea94f1c1b8d698b6553","slug":"31508269737-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के नाम पर पहली बार एएमयू में बजी ताली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के नाम पर पहली बार एएमयू में बजी ताली...
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता के नाम पर पहली बार एएमयू में बजी ताली
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के नाम पर एएमयू छात्रों ने जमकर ताली बजाई। एएमयू के एथलेटिक्स ग्राउंड में आयोजित सर सैयद डे समारोह में संदीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, महानगर उपाध्यक्ष बीएस पॉल, बंटी उपाध्याय आदि पहुंचे थे।
खास बात यह रही कि संदीप सिंह से लेकर अन्य सभी भाजपा नेता करीब तीन घंटे तक जमे रहे। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन के पहले संदीप सिंह भाजपा नेताओं के साथ वीसी लॉज पहुंच गये थे।
कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने पूर्व राष्ट्रपति से संदीप सिंह का परिचय कराया। कार्यक्रम के दौरान संचालक डॉ. शारिक अकील ने जब प्रदेश के युवा मंत्री संदीप सिंह की मौजूदगी की घोषणा की, तो छात्रों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
जानकारों का कहना है कि यह पहला मौका है जब किसी भाजपा नेता के नाम पर एएमयू में ताली बजी हो। प्रणब मुखर्जी के विदाई के समय भी संदीप सिंह एवं अन्य भाजपा नेता वीसी लॉज में मौजूद थे। इनके अलावा पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह एवं विवेक बंसल भी मौजूद रहे।