{"_id":"596a79374f1c1b52598b4619","slug":"31500150071-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष की हादसे में मौत
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष की हादसे में मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, गोंडा (अलीगढ़)।
शनिवार को मार्निंग वॉक पर निकले रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी और भाग निकला। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वह हर वर्ष रामलीला में भगवान परशुराम का अभिनय भी बखूबी करते थे। रामलीला कमेटी कोषाध्यक्ष के निधन की खबर आग की तरह कस्बे में फैली। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
कस्बा निवासी परचून कारोबारी देवेंद्र गुप्ता उर्फ देवा सेठ (60) रोजाना की तरह शनिवार सुबह भी टहलने के लिए निकले थे। वह गाेंडा-इगलास मार्ग पर टहल रहे थे। सुबह करीब छह बजे घर के लिए लौट रहे थे, तभी कस्बे से पांच सौ मीटर पहले पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग निकला।
मार्निंग वॉक पर निकले लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे तब तक देवेंद्र गुप्ता की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर इस हादसे के शोक में गोंडा कस्बे का मेन बाजार पूरी तरह बंद रहा। देवा सेठ करीब डेढ़ दशक से रामलीला कमेटी में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाते रहे।