{"_id":"58262d264f1c1b067fb3b614","slug":"300-million-plus-15-million-exchange","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 करोड़ जमा, 15 करोड़ का एक्सचेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 करोड़ जमा, 15 करोड़ का एक्सचेंज
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 12 Nov 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
बाद जमालपुर निवासी 85 वर्षीय अंगूरी देवी को दो हजार का नोट मिल गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर की बैंकों में शुक्रवार को करीब 300 करोड़ रुपये जमा हुए। वहीं 15 करोड़ रुपये का एक्सचंेज किया गया।
केनरा बैंक (लीड बैंक) के असिस्टेंट जनरल मैनेजर मो. आरिफ ने बताया कि लगातार दूसरे दिन भी बैंकों में नोट जमा करने एवं एक्सचेंज के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार को भी करीब 80 से 90 करोड़ रुपये जमा होने एवं तीन से चार करोड़ रुपये एक्सचेंज की उम्मीद है।
एसबीआई के चीफ मैनेजर राकेश चंद्रा नेगी ने बताया कि जनपद के विभिन्न शाखाओं में काउंटिंग का कार्य जारी है। 50 से 60 करोड़ रुपये जमा होने एवं दो से ढ़ाई करोड़ के एक्सचेंज होने की संभावना हैै।
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त्त के संजीव कुमार ने करीब 30 से 35 करोड़ रुपये जमा होने की उम्मीद जताई।
उन्होंने बताया कि इतनी ही राशि गुरुवार को जमा हुई थी। बैंक अधिकारियों ने करीब तीन सौ करोड़ रुपये जमा होने की उम्मीद जताई है। चर्चा है कि शुक्रवार को 2 हजार रुपये की करेंसी (80 करोड़) पहुंची। हालांकि एक्सचेंज पर इसका असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि एक्सचेंज की राशि चार हजार रुपये लिमिट है, इसलिए ज्यादा फर्क पड़ने की संभावना नगण्य है। संभावना जताई जा रही है कि 85 से 90 हजार लोग शुक्रवार को जनपद के अलग-अलग बैंकों में पहुंचे।