{"_id":"6789f1e7c43c73949e04beac","slug":"30-thousand-demanded-in-government-hospital-for-plastering-hands-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: हाथों में प्लास्टर चढ़ाने के नाम पर मांगे 30 हजार, सरकारी अस्पताल में परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: हाथों में प्लास्टर चढ़ाने के नाम पर मांगे 30 हजार, सरकारी अस्पताल में परिजनों का हंगामा
Fri, 17 Jan 2025 11:30 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:30 AM IST
सार
अमलेश उपाध्याय ई-रिक्शा से कहीं जा रहे थे, तभी असंतुलित होकर ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें उनके दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले आए। परिजनों ने उन्हें हड्डी डॉक्टर को दिखाया। ऑपरेशन से पहले डॉक्टर का सहयोगी बताने वाले रोहित ने 30 हजार रुपये मांगे, लेकिन 22 हजार रुपये में बात बनी। रोहित ने 20 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
उपचार में डॉक्टर द्वारा बीस हजार रूपये लेने का आरोप लगाते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
16 जनवरी को अलीगढ़ के मलखान जिला अस्पताल में एक युवक के दोनों फ्रैक्चर हाथों में प्लास्टर चढ़ाने के नाम पर 30 हजार रुपये मांगे जाने को लेकर परिजनों ने खूब हंगामा काटा। परिजनों ने आरोप लगाया कि सीएमएस ने हड्डी के डॉक्टर से समझौता करने का उन पर दबाव भी बनाया।
विज्ञापन
बुलंदशहर के गंगावास छतारी दोराहा के अमलेश उपाध्याय 27 दिसंबर को वह बरला में ई-रिक्शा से कहीं जा रहे थे, तभी असंतुलित होकर ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें उनके दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने इलाके में उनका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें 14 जनवरी को जिला अस्पताल ले आए। परिजनों ने उन्हें हड्डी डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने 16 जनवरी को मरीजों के हाथों का ऑपरेशन कर प्लास्टर चढ़ाने के लिए समय निर्धारित किया था। अमलेश के बेटे गोविंद शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन से पहले डॉक्टर का सहयोगी बताने वाले रोहित ने 30 हजार रुपये मांगे, लेकिन 22 हजार रुपये में बात बनी। रोहित ने 20 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद ऑपरेशन हुआ। दो हजार डिस्चार्ज होने के दौरान देने के लिए कहा, जबकि पर्चे पर ऑपरेशन के लिए 400 रुपये अंकित था। इस तरह की वसूली पर परिजनों ने हंगामा काट दिया।
विज्ञापन
आरोपी रोहित ने डॉक्टर को रुपये देने की बात कैमरे के सामने स्वीकार की। इसके बाद वह वहां से चला गया। परिजन अनीता देवी ने बताया कि रोहित का फोन स्विच ऑफ जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब इसकी शिकायत सीएमएस से की, तो उन्होंने डॉक्टर से बातचीत कर मामले को निपटाने के लिए कहा। इस संबंध में सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा ने कहा कि अस्पताल में जो सरकारी फीस है, वही ली जाती है। रही बात डॉक्टर के सहयोगी रोहित द्वारा रुपये लेने की, तो वह अस्पताल में कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन
आरोपी डॉ. मयंक बंसल ने बताया कि स्टाफ ने खुद को मरीज का चाचा बताकर इंप्लांट के सामान उपलब्ध कराए थे। मैंने ऑपरेशन कर दिया। मरीज से कुछ नहीं लिया है। अगर किसी स्टाफ ने मेरे नाम पर पैसा लिया है तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है। जिसने भी मुझे बदनाम करने की कोशिश की है उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमएस को पत्र लिखा जाएगा।