फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   3.72 lakh farmers of the district will get Samman Nidhi

जिले के 3.72 लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

Tue, 31 May 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
3.72 lakh farmers of the district will get Samman Nidhi
जिले के 3.72 लाख किसानों को मंगलवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना में किसानों के खाते में हर साल छह हजार रुपये व हर चार महीने के अंतराल में दो-दो हजार रुपये की किस्त भेजी जाती है। अब तक किसान सम्मान निधि योजना की 10 किस्तें किसानों के खाते में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

सरकार ने इस योजना में ई-केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिल सकेगा, जिन्होंने ई-केवाईसी करा ली है। उप निदेशक कृषि डॉ. यशराज सिंह ने बताया कि जनपद में 3,72,795 किसान लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में तीन स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विकास भवन सभागार में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी उपस्थित रहेंगे। जिले के सभी 12 ब्लॉक व कृषि विज्ञान केंद्र छेरत पर भी कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही इसका सजीव प्रसारण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed