फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   29 escapes from Hathras isolation ward CM yogi expresses resentment VDO suspended

हाथरस: आइसोलेशन सेंटर से भागे 29 संदिग्ध, मुख्यमंत्री योगी ने जताई नाराजगी, वीडीओ निलंबित

Fri, 03 Apr 2020 08:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद/हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद/हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
29 escapes from Hathras isolation ward CM yogi expresses resentment VDO suspended
आइसोलेशन सेंटर के निरीक्षण के लिए पहुंचे अफसर - फोटो : अमर उजाला

हाथरस के बिसावर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर से बुधवार रात 29 लोग भाग गए। इसकी जानकारी होते ही प्रशासन में खलबली मच गई। भागे हुए 29 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 

विज्ञापन


वहीं, ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर एडीओ पंचायत सादाबाद को नोटिस जारी किया गया है। देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के क्वारंटीन सेंटर से लोगों के चले जाने के मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए इन दिनों देश में लॉकडाउन है। इसके बाद भी बाहरी राज्यों से लोग अपने-अपने घर जाने के लिए पैदल ही चल दिए हैं। प्रशासन गांव आने वाले ऐसे लोगों को गांव के बाहर ही आइसोलेशन सेंटर में रख कर उनका मेडिकल चेकअप करवा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा बिसावर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में बुधवार को बाहर से आए 51 लोगों को रखा गया था, लेकिन इनमें से 29 लोग बिना किसी सूचना के रात में ही कहीं चले गए। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

गुरुवार दोपहर में एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार ज्योत्स्ना सिंह मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। भागे गए 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। हालांकि दोपहर तक सभी को दोबारा आइसोलेशन सेंटर में रखा गया। 


पुलिस गांव में जाने वाले लोगों की तलाश कर रही है। शासन स्तर से उक्त मामले में संज्ञान लेने के बाद यहां जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। डीएम के निर्देश पर लापरवाही बरतने के मामले में एडीओ पंचायत को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी केपी सिंह को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed