फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   28 youths got vaccine after coming from Noida

नोएडा से आकर 28 युवकों ने लगवाया टीका

Thu, 10 Jun 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
28 youths got vaccine after coming from Noida
भुजपुरा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पर नोएडा से आकर 28 युवकों ने कोविशील्ड टीका लगवाया। सभी युवक एक कंपनी के हैं। स्लॉट बुक कराकर युवक टीका लगवाने पहुंचे थे। टीकाकरण को लेकर 18 से 44 वर्ष के युवाओं में जबर्दस्त उत्साह है। टीका उपलब्ध होने में दिक्कत होने पर आसपास के दूसरे जनपद में जाकर युवा टीका लगवा रहे हैं। ऐसे ही नोएडा के एक कंपनी के 28 युवक बुधवार को भुजपुरा यूपीएचसी पर पहुंचे। सभी युवक रिजर्व बस से आए थे। यूपीएचसी की प्रभारी डॉ. शमीम अंजुम ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से पूछ कर युवकों को टीका लगवाया।
विज्ञापन

डॉ. शमीम अंजुम ने बताया कि सभी युवक स्लॉट बुक कर आए थे। हम इंकार भी नहीं कर सकते थे। आईडी प्रूफ रखकर सभी को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि 7 जून को नोएडा के एक अन्य कंपनी से आए 53 लोगों को टीका लगाया गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दूसरे जनपद के युवक स्लॉट बुक कर किसी जनपद में टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण का रिकार्डिंग भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed