{"_id":"5ea5dfda8ebc3e907f18ac6c","slug":"28-member-of-6-family-send-to-quarantine-city-office-news-ali2322850164","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह संक्रमितों के 28 परिवारीजन क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह संक्रमितों के 28 परिवारीजन क्वारंटीन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों के परिवारों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक धौर्रा माफी के व्यक्ति के परिवार के 4 लोग और घर में रहने वाले 6 किराएदारों को एसीएन कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। इन सभी का परीक्षण कराया जा रहा है।
इधर, जंगलगढ़ी के डाक्टर दंपती के परिवार के चाचा-चाची और दंपती के 2 बच्चों को छेरत में क्वारंटीन किया गया है। इनका भी सैंपल जांच को भेजा गया है। इसके साथ ही ऊपरकोट पानी टंकी के पास रहने वाले कोरोना संक्रमित भाइयों के परिवार के 7 लोग को छेरत में भेजा गया है। इधर, नीवरी अलहदादपुर के कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिवार के 7 लोगों को छेरत भेजा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों को क्वारंटीन किया गया है। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद इनको लेकर आगे का निर्णय किया जाएगा।
क्लीनिक का रिकार्ड खंगाला, रामघाट रोड के एक दर्जन परिवारों की खोज
जंगलगढ़ी के डाक्टर दंपती के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को 10 अप्रैल के बाद से क्लीनिक में आए मरीजों के रिकार्ड का रजिस्टर तलब किया है। जिलाधिकारी के मुताबित जितने भी मरीजों का रिकार्ड पाया जाएगा। उन सभी की जांच कराई जाएगी। इधर, यह भी सामने आया है कि दंपती पिछले 10 दिनों में रामघाट रोड के एक दर्जन परिवारों के संपर्क में आए। अब पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की टीम इन परिवारों का पता निकाल। इनके सदस्यों की सैंपलिंग कराने की तैयारी में जुट गई है।