{"_id":"61e1cb4046c39f313f0c1cd7","slug":"272-covid-positive-in-aligarh-aligarh-news-ali2831007153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पीएसीकर्मी, समेत 272 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पीएसीकर्मी, समेत 272 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनीपुर ब्लॉक क्षेत्र की पांच वर्षीय बिटिया समेत जनपद में शुक्रवार को 272 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिनमें पीएसी 38 बटालियन के 23 कर्मचारी भी शामिल हैं। इस प्रकार अब कुल सक्रिय केस 1330 हो गए हैं। कंटेनमेंट जोन में 987 सक्रिय हैं। नए मरीजों की पुष्टि पर स्वास्थ्य विभाग ने इनके घरों की मॉनीटरिंग शुरू कर संपर्कियों की जांच प्रारंभ कर दी है। मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर अथवा गंभीर मरीजों को अस्पतालों में शिफ्ट करने की रणनीति बनाई जा रही है।
शुक्रवार को जनपद में कुल 272 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को 95 लोगों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया। सक्रिय केस 1330 हो गए हैं। जबकि सक्रिय कंटेनमेंट जोन 987 हो गए हैं। 61 कंटेनमेंट जोन को अवमुक्त किया गया। जबकि शुक्रवार को 3273 सैंपल लिए गए। इनमें 1582 एंटीजन, 1679 आरटीपीसीआर और 12 जिला अस्पताल में ट्रू नॉट जांच हुई हैं। 2245 सैंपलों का इंतजार किया जा रहा है। 302 घरों में निगरानी समितियों ने भ्रमण किया और लक्षण युक्त व्यक्तियों की जांच के लिए 258 किट का प्रयोग किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए लोगों से टीकाकरण कराने और सर्दी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत होने पर कोविड जांच कराने के लिए अनुरोध किया है। साथ ही अपील की है कि भीड़भाड़ में जाने से बचें और मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करें।
5538 किशोरों ने कराया टीकाकरण
- शुक्रवार को 5538 किशोरों ने टीका लगवाया। वहीं, 1436 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। जबकि जनपद में कुल 33544 टीकाकरण हुआ।