फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   26 candidates in the election fray for the management committee, 17 voted

प्रबंध समिति के चुनाव मैदान में 26 प्रत्याशी, 17 को मतदान

Mon, 11 Jul 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
26 candidates in the election fray for the management committee, 17 voted
माहेश्वरी इंटर कॉलेज में चुनाव अधिकारी डालेश काकरान को नामांकन पत्र देते सदस्य पद के प्रत्याशी ? - फोटो : CITY OFFICE
श्री महेश्वर इंटर कॉलेज सासनीगेट प्रबंध समिति के चुनाव मैदान में अब 26 प्रत्याशी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। 29 लोगों ने पर्चा खरीदा था, जिसमें से तीन आवेदकों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। 17 जुलाई को मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन

रविवार को कॉलेज परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक माहेश्वरी समाज के 29 व्यक्तियों ने पर्चा खरीदा। सभी नामांकन पत्र वैध मिले। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक मनीष कुमार चांडक, नीरज माहेश्वरी व मुकुल कुमार लद्दड़ ने अपना पर्चा वापस लिया। अब चुनाव मैदान में 26 प्रत्याशी रह गए हैं। 12 लोगों के बीच कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा।
विज्ञापन

17 जुलाई को मतगणना के बाद पांच पदों के लिए चुनाव शुरू होगा। चुनाव अधिकारी डालेश काकरान ने बताया कि जरूरत पड़ी तो नवनिर्वाचित सदस्यों की सहमति के बाद अगले दिन चुनाव कराए जा सकते हैं। 1644 मतदाता अपने मताधिकार प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं का अलीगढ़, दिल्ली, कोलकाता, बरेली, आगरा, हाथरस, जलेसर, कासगंज आदि शहरों से संबंध है। सहायक चुनाव अधिकारी रहीस पाल सिंह, रुकम सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, राहुल भाटी, हर प्रसाद सक्सेना, मनवीर सिंह रहे। इस अवसर पर गिर्राज किशोर गोदानी, संजीव गोदानी, रामकुमार सादानी, प्रवीण भूतड़ा, राकेश मोहता, विनीत केला, अमन एडवोकेट, प्रदीप भूतड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रत्याशी
संजीव गोदानी, प्रदीप कुमार माहेश्वरी, पीयूष कुमार मालपाणी, विकास भूतड़ा, अशोक कुमार गांधी, मनीष मोहता, प्रदीप कुमार भूतड़ा, ललित कुमार हरकुट, अनंत केला, आलोक डांगरा, संजीव कुमार मल्ल, मुकेश बिहारी लाल भट्टर, मदन मोहन तापड़िया, मधुर, माहेश्वरी, मनोज कुमार हरकुट, लक्ष्मी नारायन माहेश्वरी, विकास राठी, विजय कुमार भट्टर, सुरेश चंद्र माहेश्वरी, मयूर राठी, अजय मोहता, नवनीत कुमार माहेश्वरी, निर्दोष माहेश्वरी, नीरज कुमार माहेश्वरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed