फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   250 roadways buses will be arranged on Holi

Aligarh News: होली पर 250 रोडवेज बसों का इंतजाम होगा

Mon, 27 Feb 2023 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
250 roadways buses will be arranged on Holi
रंगों के पर्व होली मनाने के लिए अपने घर आने वाले नौकरीपेशा लोगों की सहूलियत के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें संचालित करने की तैयारी कर ली है। सबसे अधिक जोर दिल्ली- कानपुर मार्ग पर है। इसके लिए करीब 250 बसें संचालित की जाएंगी। घर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलवाने की व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि त्योहार पर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। सर्वाधिक भीड़ दिल्ली-कानपुर, नोएडा, बल्लभगढ़, पलवल आदि मार्गों पर रहती है, लिहाजा इन सभी मार्गों पर अधिक से अधिक बसें संचालित होंगी। आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा आदि स्थानीय मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। वर्कशॉप में सभी कर्मियों को खराब बसों की मरम्मत कराने एवं साफ-सफाई, धुलाई आदि के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed