{"_id":"6787f6d8a95e5ea9200636c6","slug":"25-thousand-bounty-arrested-in-murder-case-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh : 13 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दो भाइयों की हत्या का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh : 13 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दो भाइयों की हत्या का है आरोप
Thu, 16 Jan 2025 12:39 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:39 AM IST
सार
नरेंद्र ने 2012 में थाना गोंडा में अपने भाई राजवीर निवासी भालई, थाना सुरीर और जयवीर निवासी भैरई थाना नाैहझील, मथुरा की गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
पकड़ा गया इनामी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गोंडा क्षेत्र के 13 साल पुराने दोहरा हत्याकांड में 25 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में राजीव काॅलोनी, थाना सेक्टर- 58, बल्लभगढ़, जनपद फरीदाबाद में रह रहा था। उस पर मथुरा के दो भाइयों की हत्या का आरोप लगा था।
विज्ञापन
एएसपी इगलास भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि मथुरा के नौहझील थानाक्षेत्र के भैरई निवासी नरेंद्र ने 2012 में थाना गोंडा में अपने भाई राजवीर निवासी भालई, थाना सुरीर और जयवीर निवासी भैरई थाना नाैहझील, मथुरा की गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी हरेंद्र निवासी हीरपुर हुसैनपुर, गोंडा तब से ही पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन