{"_id":"5bc0f559bdec2269317c814c","slug":"24-boring-in-search-of-oil-48-exploded-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल की तलाश में 24 बोरिंग, 48 विस्फोट कर लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल की तलाश में 24 बोरिंग, 48 विस्फोट कर लिए सैंपल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
ओएनजीसी
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमिगत तेल की तलाश में गांव भवीगढ़ में ओएनजीसी की टीम ने अपना काम तेज कर दिया है। तीन टीमें इस काम में लगी हैं। एक टीम बोरिंग कर रही है। दूसरी टीम बोरिंग में विस्फोट कर तरंगें एकत्र करने का काम कर रही है, और तीसरी टीम 20-20 मीटर पर लगाए गए जियो बाक्स के सिग्नल के जरिए जमीन के अंदर हो रही हलचल पर दिल्ली की टीम को अपडेट दे रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को 24 जगह बोरिंग पर हरएक में दो-बार विस्फोट कर तरंगें छोड़ी गईं। इन तरंगों के जरिए जमीन के अंदर मौजूद खनिज तत्वों के बारे में प्राप्त संकेत जुटाए जा रहे हैं। उधर इस कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
इस टीम के शूट फायर प्रताप सिंह के अनुसार एक्सलो फ्लो जिब के जरिए जमीन के अंदर विस्फोट किया जाता है। आईडी मशीनों के जरिए विस्फोट की तरंगों के जरिए मौजूद तत्वों के बारे में प्राप्त संकेतों को एकत्र किया जाता है। जियो बॉक्स के जरिए जीपीएस व सेटेलाइट के माध्यम से ओएनजीसी व एशियन ऑयल फील्ड के वैज्ञानिक दिल्ली स्थित कंट्रोल रूम में बैठकर सिग्नल कैच कर जांच करने में जुटे हैं। दिल्ली से मिल रहे संकेत के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रताप सिंह के अनुसार यह एक तरह से जमीन का एक्सरे करने जैसी प्रक्रिया है।
विज्ञापन
यहां से हर तरह के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए देहरादून स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। अभी दो दिन तक और जमीन में खुदाई व विस्फोट करने का सिलसिला जारी रहेगा। शुक्रवार को गांव के राजवीर सिंह, गुड्डू, सिंह, फकीर चंद, सुरेश, महेश, बाबूलाल शर्मा, हरीश कुमार, प्रकाश चंद के खेतों में ड्रिल मशीन के जरिए खुदाई व विस्फोट कर सैंपल जुटाए गए।
घरों में हो रहा कंपन
भवीगढ़ गांव के जयेश शर्मा ने बताया कि करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित आबादी तक विस्फोट की आवाज पहुंच रही है। धरती में कंपन तक पैदा होता है। इससे लोग डर जाते हैं। यहां चल रही कार्रवाई को देखने के लिए दिन भर कई गांवों के लोग आते रहे। उनमें काफी उत्सुकता है।