फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   237 infected including District Magistrate 15 patients died

जिलाधिकारी सहित 237 संक्रमित, 15 मरीजों की मौत

Tue, 27 Apr 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
237 infected including District Magistrate 15 patients died
जनपद में सोमवार को जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह सहित 237 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जबकि 138 लोग स्वस्थ हुए हैं। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 15 मरीजों की मौत हुई है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनका ड्राइवर भी संक्रमित हुआ है। इसके अतिरिक्त जनपद में अलग-अलग क्षेत्रों के 237 लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (एल-2) में लेखराजनगर, कृष्णापुरी, सुरेंद्रनगर के पुरुष एवं एडीए कॉलोनी सासनीगेट तथा कुलदीप विहार की महिला की मौत हुई है। लाइफ लाइन हॉस्पिटल में गोमतीनगर, आगरा रोड के व्यक्ति की मृत्यु हुई है। सीएमओ ऑफिस के एक बाबू की मौत मलखान सिंह जिला अस्पताल में हुई है। जिला अस्पताल में 70 वर्षीय महिला और 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय से रेफर सूर्य विहार कॉलोनी की 58 वर्षीय महिला की मृत्यु मुरादाबाद के अस्पताल में हुई है। मृतका का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में किया गया है। ताज हॉस्पिटल में धनश्यामपुरी के 60 वर्षीय व्यक्ति, वरुण हॉस्पिटल में स्वर्ण जयंतीनगर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति में मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मिथराज में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मामू भांजा के 60 वर्षीय व्यापारी की मौत अपेक्स हॉस्पिटल में हुई है। मृतक के भतीजे का कहना है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है। एएमयू के म्यूजियोलॉजी विभाग के शिक्षक की मौत जेएन मेडिकल कॉलेज में हुई है। मृतकों की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट जारी नहीं की गई है।
दो या उससे अधिक संक्रमित
रघुवीरपुरी, सुरेंद्रनगर, अमीर निशा, कुलदीप विहार, लोधी विहार, जयगंज, नगला मसानी, मोति विहार कॉलोनी, आईटीआई रोड, रामबाग कॉलोनी, किशारनगर, रसूलपुर, विद्यानगर

जरूरत पड़ी तो ऑक्सीजन प्लांट में विधायक निधि से करेंगे मदद
विधायक संजीव राजा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो विधायक निधि से ऑक्सीजन प्लांट बनाने में मदद करेंगे। वैसे सरकार भी दीनदयाल अस्पताल में प्लांट लगाने पर विचार कर रही है। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि के मार्गदर्शी सिद्धांत में संशोधन के बाद विधायकों के लिए निधि का उपयोग करने को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed