{"_id":"57bdf4974f1c1be55dd4f67f","slug":"22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के 22 छात्रों पर चला अनुशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के 22 छात्रों पर चला अनुशासन का डंडा
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र नेता आफाक अहमद को एएमयू प्रशासन ने 6 साल के लिए यूनिवर्सिटी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही इनके कैंपस एवं कॉलेजों में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। इसके साथ ही 16 अगस्त को आयोजित अनुशासन कमेटी की सिफारिश पर एएमयू के कुल 22 छात्रों पर अनुशासन का डंडा चला है।
मॉस कॉम के पीएचडी छात्र आफाक अहमद (वीएम हॉल) निवासी गोंडा पर हॉल में फ्रिज, हीटर एवं विलासिता से संबंधित अन्य सामान रखने, रूम ट्रांसफर करने पर धरना देने एवं यूनिवर्सिटी के मामले में हस्तक्षेप करने आदि का आरोप है। इसके अतिरिक्त एसएस हॉल के हसनउज जमा शेख पर एक विभाग की शिक्षिका एवं छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार एवं गलत टिप्पणी करने का आरोप है।
यूनिवर्सिटी से तीन शैक्षणिक सत्र के लिए निष्कासित हसनउज जमा शेख सुक परा मालदा पश्चिम बंगाल के निवासी है। इनके साथ ही एमएम हॉल के मो. फखरूल हसन (बीए) निवासी अजमेर राजस्थान, गुलाम मोहिउद्दीन (बीए) निवासी मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल, अब्दुल हलीम (बीए) निवासी मुर्शिदाबाद, इम्तियाज अहमद(बीए) निवासी अंबेडकरनगर को छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा गया है।
विज्ञापन
आपराधिक मामले बीवॉक डिग्री छात्र ओसामा जावेद (निवासी दोदपुर, अलीगढ़) को तीन, बीए छात्र नौशाद अख्तर (एसएस हॉल, साउथ) निवासी बरेली को दो एवं बीएसडब्लू छात्र (एसएस हॉल नार्थ) निवासी संभल को छह शैक्षणिक सत्र के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
बीएएलएलबी छात्र खालिद अली (डॉ. बीआर अंबेडकर हॉल) निवासी अमरोहा को छह एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्र मोहम्मद ग्यास निवासी जोहरा बाग नई आबादी अलीगढ़ को छह शैक्षणिक सत्र के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्र इमरान खान (आरएम हॉल) निवासी झारखंड को एक शैक्षणिक सत्र के लिए प्रतिबंधित किया गया है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्र शीराज अली खान निवासी भमोला अलीगढ़, बीए छात्र दीपांशू श्रीवास्तव निवासी भमोला अलीगढ़, बीए छात्र मो. फैजान (वीएम हॉल) निवासी संभल एवं बीए छात्र शैजी सलीम निवासी खाई डोरा अलीगढ़ को पांच शैक्षिक सत्र के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। एमटेक छात्र मो. ओसामा अली निवासी औरंगाबाद को सुलेमान हॉल के अटेंडेंट लालता प्रसाद के साथ बदतमीजी करने एवं धमकाने के आरोप में एक शैक्षिक सत्र के लिए निष्कासित किया गया है।
एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने बताया कि बीपीएड छात्र आदिल खान (वीएम हॉल) निवासी पलवल हरियाणा पर एक हजार एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्र अब्दुल रहमान (आरएम हॉल) निवासी भोपाल मध्य प्रदेश पर 2500 रुपये जुर्माना के साथ भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्र अमित कुमार शर्मा (आरएम हॉल) निवासी अतरौली का ट्रांसफर आरएम हॉल से एमएम हॉल तथा डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्र कमिल मिर्जा (आरएम हॉल) पर 2500 रुपये का जुर्माना किया गया है।
बीएसडब्लू छात्र जुनैद अहमद (वीएम हॉल) निवासी श्रावस्ती को पीएचडी छात्रों के धरना के दौरान प्रॉक्टोरियल टीम के साथ गलत व्यवहार करने के मामले में वीएम हॉल से बाहर का रास्ता दिखा गया है। इसके साथ ही एक हजार रुपये जुर्माना एवं भविष्य में एएमयू के किसी भी कोर्स में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। यूनिवर्सिटी से बाहर निकाले गए छात्रों के कैंपस में प्रवेश पर भी रोक लगा दिया गया है।
तालीबानी फैसले के खिलाफ खटखटाएंगे न्यायालय का दरवाजा
छात्र नेता आफाक अहमद एवं जुनैद ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि एएमयू में तालीबानी शासन है। लोकतांत्रित तरीके से धरना-प्रदर्शन करने पर छात्रों को निलंबित एवं निष्कासित किया जा रहा है।
छात्र नेताओं ने कहा कि जल्द ही इंतजामिया के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में जाएंगे। उल्लेखनीय है कि छात्र नेता आफाक अहमद पहले भी एक बार निष्कासित हुए थे। हाई कोर्ट में केस जीतने के बाद एएमयू को अपना फैसला बदलना पड़ा था।