फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   229 Covid Positive in Aligarh

अलीगढ़ः 12 जवान सहित 229 संक्रमित

Sun, 16 Jan 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
229 Covid Positive in Aligarh
जनपद में 12 पीएसी जवान सहित 229 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। वहीं 123 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब सक्रिय केसों की संख्या 1436 हो गई है। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं.दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं प्राइवेट लैब से रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

229 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें ज्यादा संख्या युवाओं की है। पीएसी 38 बटालियन के 10 एवं पीएसी 45 बटालियन के दो जवान भी संक्रमितों में शामिल हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज के 10 एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के पांच स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं। शहर के हर क्षेत्र से मरीज निकल रहे हैं। कई नामी अपार्टमेंट में कोरोना पहुंच गया है। गांवों में कोरोना पैर पसार रहा है। जनपद में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 23078 तक पहुंच गई है। 1089 कंटेनमेंट जोन बन गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने लोगों से दो गज की दूरी एवं मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed