फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चाहें कुछ भी हो, पाकिस्तान से लिया जाना चाहिए बदला

चाहें कुछ भी हो, पाकिस्तान से लिया जाना चाहिए बदला

Wed, 20 Feb 2019 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
चाहें कुछ भी हो, पाकिस्तान से लिया जाना चाहिए बदला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदनाएं शहरवासियों में अभी भी कम नहीं हो रही हैं। बल्कि इसके उलट पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सामाजिक संस्थाएं, राजनैतिक, गैर राजनैदिक दल, समाजसेवी विभिन्न आयोजनों के माध्यम से शहीदों के परिवारों को संदेश दे रहे हैं कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ हैं।

हवन, कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभा हो या जुलूस। सभी आयोजनों में आतंकी हमले की निंदा की जा रही है। जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है। इसके साथ ही लोगों का कहना है कि चाहें कुछ भी हो, उक्त हमले का बदला पाकिस्तान से जरूर लिया जाए।
विज्ञापन


भारतीय मानव कल्याण महासमिति के बैनर तले अचल ताल महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर आयोजित हवन में प्रिया सिंह, अंजू सिंह, श्यौराज सिंह, राजेश राज जीवन, राजीव, राजकुमारी, संदीप चौधरी, प्रदीप मदन लाला, कुसुम सिंह, आविद खां, लाला खां, सुमित शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मनपुरी चौबे जी के कूंचा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पीयूष माहेश्वरी, अक्षय वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, ललित हरकुट, अरुण दीक्षित आदि मौजूद रहे। पीएम कालेज आफ एजूकेशन करसुआ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अजीत सिंह तोमर, जमील अशरफ , डॉ. लोकेंद्र सिंह, निम्मी सिंह, डॉ. विनीता प्रकाश, डॉ. रुबीना, डॉ. सीमा पाठक, दीपक शर्मा, हेमंत मिश्रा, नम्रता सक्सेना, कल्पना रानी आदि थे।

मदर्स टच स्कूल में कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य ठा. राकेश सिंह के नेतृत्व में युवाओं द्वारा पाकिस्तान के पुतले फूंकने के दौरान यज्ञपाल सिंह, कुंवरपाल सिंह, अंकित कुमार, अतुल, मनवीर, हरवीर, प्रेमपाल, कुलदीप, महेश, अमन दुबे, बंटी सुनार, सरदार कुलदीप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

दिव्यांग जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित कैंडल मार्च में अनिल कुमार अमरावत, ललित कुमार, राजीव, संतोष आदि थे। रेडीएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में शिक्षकों के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।


कैंडल मार्च से दी श्रद्धांजलि
अलीगढ़। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों श्रद्धांजलि देने के लिए अलीगढ़ स्केटिंग क्लासेज व हनुमान स्काउट दल डीएस इंटर कॉलेज के छात्रों ने संयुक्त रूप से एसएमबी इंटर कॉलेज से सेंटर प्वाइंट तक कैंडल मार्च निकाला। जवानों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

इस मौके पर सचिव प्रदीप रावत, प्रधानाचार्य डॉ. शंभू दयाल रावत, ईश्वर दास वर्मा, रिंकू दीक्षित, रहीस पाल सिंह, अजय पाल सिंह, संतोष यादव, रवि कांत गहलोत, रामकिशन शर्मा, मुकुल विक्रम गौतम, गिर्राज किशोर आदि मौजूद रहे।


प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र
अलीगढ़। सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मुंतजिम किदवई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखकर पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अपने वादे के मुताबिक आप 40 की जगह 400 सिर लेकर आएं।

पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
अलीगढ़। अलीगढ़ रिटेलर्स केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन आर्य समाज मंदिर रामघाट रोड पर किया गया।

जिसमें इस कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की तथा हमले में शामिल एवं उन्हें पनाह देने वालों के प्रति कड़ी कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार से मांग की गई।


दो मिनट का मौन रखकर जवानों की आत्मा की शांति के लिए तथा घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में ेउमेश श्रीवास्तव, गिरधर गुप्ता, अनुराग गुप्ता, रमेश रावत, सुभाष कुमार, राजू वर्मा, राजा सक्सेना सुनील सक्सेना नरेंद्र शर्मा देवी सत्येंद्र सारस्वत, राजीव वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed