{"_id":"5c3cea74bdec22732d01fdfc","slug":"21547496052-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा होने के बाद भी काट दी होमगार्डके कमांडेंटकी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा होने के बाद भी काट दी होमगार्डके कमांडेंटकी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर समय समय पर अंगुली उठती रही हैं। हाल ही में विभाग ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि डीएम भी अचंभित रह गए।
उन्होंने बिल जमा होने के बाद भी होमगार्ड के जिला कमांडेंट कार्यालय की बिजली काट डाली। इससे वहां तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों में खलबली मच गई। इससे गुस्साए जिला कमांडेंट ने सोमवार को डीएम से शिकायत कर दी।
जिला कमांडेंट अमृत वर्मा ने बताया कि उनका कार्यालय ओजोन सिटी के पास एक किराये के मकान में चल रहा है। हर दो माह में इसका बिजली का बिल आता है जो नियमानुसार जमा करा दिया जाता है।
इस बार का बिल भी मकान मालिक ने आन लाइन जमा करा दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी विद्युत विभाग ने उनके कार्यालय की बिजली काट दी।
जब विद्युत अफसरों से इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विद्युत अधिकारियों से समस्या का समाधान करने को कहा है।