फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एसीए, एसीएस, जादौन राइडर्स व फिलिप सेमीफाइनल में

एसीए, एसीएस, जादौन राइडर्स व फिलिप सेमीफाइनल में

Sat, 22 Dec 2018 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
एसीए, एसीएस, जादौन राइडर्स व फिलिप सेमीफाइनल में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकदल टी-20 चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में चुआबली किंग्स ने 9 विकेट पर 97 रन बनाए। कप्तान कपिल ने 26 रन की पारी खेली। ओम क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज दीपक चौधरी ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में उतरी ओम एकेडमी ने पांच विकेट पर 12.5 ओवर में 101 रन बनाकर मैच जीत लिया। रुद्रेश, कपिल ने दो-दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच दीपक को दिया गया। ओम एकेडमी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल की टीम 18.5 ओवर में 86 रन बनाए। दल्तोन सारस्वत ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाज ईशाम ने 10 रन देकर तीन विकेट झटके। एमके अलीगेरियन की टीम ने 15.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 88 रन बनाकर मैच जीत लिया। कुशल यादव ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाज विशाल ने चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर फाइनल में जादौन राइडर्स ने छह विकेट पर 217 रन बनाए। अशर ने 87 रन व अल्तमश ने 74 रन की पारी खेली। जादौन यूनियन क्लब के रामप्रकाश व कृष्णा कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी 12.1 ओवर में 52 रन पर सिमट गई। गौरव सिंह ने पांच व अनमोल वार्ष्णेय ने तीन विकेट झटके। जादौन राइडर्स ने 165 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अशर को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे क्वार्टर फाइनल में फिलिप ह्यूज ने 168 रन बनाए। मोहम्मद मुस्तफा ने 36 रन की पारी खेली।
लोधा क्लब के तरुण शर्मा ने तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी लोधा क्लब 16.4 ओवर में 85 रन पर सिमट गई। फिलिप के अंकुर ने चार व जमाल ने तीन विकेट झटके। फिलिप ने 83 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच जमाल को दिया गया।


इस मौके पर लोकदल के जिलाध्यक्ष देवानंद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संदीप तोमर, महासचिव लोकेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष अख्तर खां, आशीष राणा, बाल किशन राजौरिया, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed