फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पावना एकेडमी ने प्लेयर चॉइस एकेडमी को 137 रन से हराया

पावना एकेडमी ने प्लेयर चॉइस एकेडमी को 137 रन से हराया

Mon, 12 Nov 2018 01:21 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
पावना एकेडमी ने प्लेयर चॉइस एकेडमी को 137 रन से हराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मोहम्मद शाहिद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पावना क्रिकेट एकेडमी और प्लेयर च्वाइश क्रिकेट एकेडमी के बीच महुआ खेड़ा मैदान में छटा मुकाबला हुआ। इसमें पावना एकेडमी ने 137 रनों से जीत हासिल की।

टूर्नामेंट में प्लेयर च्वाइश एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पावना एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 7 विकेट खोकर 237 रन बनाए। सर्वाधिक गौरव कुमार ने 81 रन बनाए।
विज्ञापन


प्लेयर च्वाइश एकेडमी की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट मुजीब खान ने लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्लेयर च्वाइश एकेडमी की टीम महज 19.5 ओवर में सौ बनाकर ढेर हो गई। सबसे ज्यादा रन 53 मुजीब खान ने बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पावना एकेडमी की तरफ से हर्षित पालीवाल ने 4 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच गौरव कुमार को दिया गया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, अर्जुन सिंह फकीरा, अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के कोच जफर अमीनी, अंपायर जाकिर खान, अंकुश चौधरी, कृष्ण कांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed