{"_id":"5bcf8b80bdec22694b42b113","slug":"21540328320-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव लड़ने के लिए 75 प्रतिशत हाजिरी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव लड़ने के लिए 75 प्रतिशत हाजिरी जरूरी
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव लड़ने के लिए 75 प्रतिशत हाजिरी जरूरी है। इससे कम हाजिरी वालों को चुनाव लड़ने से रोक दिया जाएगा। 75 प्रतिशत हाजिरी का प्रमाण पत्र लेने के लिए छात्र नेता अपने-अपने संकायों में चक्कर लगा रहे हैं।
मंगलवार शाम यूनियन हॉल में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरउद्दीन की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। इसमें स्क्रूटनी कमेटी, सीरियल नंबर एलाटमेंट कमेटी, ग्रेवांस कमेटी, मत पत्र एवं बॉक्स के लिए कमेटी सहित अन्य कई कमेटियों का गठन किया गया। मंगलवार शाम तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए दो-दो, सचिव के लिए एक एवं कैबिनेट सदस्य के लिए करीब 5 छात्र नेता नामांकन फार्म ले गए हैं। 25 अक्तूबर को नामांकन है। सभी संकायों में मतदाता सूची भी चस्पा कर दिया गया है। संशोधन के लिए बुधवार तक क्लेम किया जा सकता है। नामांकन की तिथि नजदीक आने के साथ ही छात्र नेताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कैंपस के हॉलों में चाय पार्टी एवं बैठक का सिलसिला शुरू हो गया है।
एएमयू छात्र संघ चुनाव की तैयारी युद्धस्तर पर जारी है। कोर कमेटी की बैठक में कई उप समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया है ताकि पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सके। छोटी से छोटी बातों का ध्यान रखा जा रहा है। छात्र नेताओं ने नामांकन फार्म ले जाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
- प्रो. जहीरउद्दीन, मुख्य चुनाव अधिकारी, एएमयू छात्र संघ