{"_id":"5b32a60d4f1c1bb1508b499a","slug":"21530045965-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को तीन महीने से प्रशिक्षकों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को तीन महीने से प्रशिक्षकों का इंतजार
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षु खिलाड़ियों को तीन महीने से प्रशिक्षकों का इंतजार है। पिछले साल अलग-अलग खेलों में आठ प्रशिक्षक मिले थे, लेकिन इस बार सिर्फ तीन ही प्रशिक्षक मिल सके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि खेल व खिलाड़ियों का स्तर कैसे ऊंचा उठेगा?
यूं तो स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू होने के नियम हैं। अप्रैल में शुरू प्रशिक्षण शिविर फरवरी में खत्म होता है। पिछले साल क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, बैडमिंटन, कुश्ती, साइकिलिंग, बॉक्सिंग, वेट लिफ्ंिटग के प्रशिक्षण शिविर व प्रशिक्षक स्टेडियम को खेल निदेशालय से मिले थे।
इस बार बॉक्सिंग, वेट लिफ्ंिटग, कुश्ती प्रशिक्षण शिविर व प्रशिक्षक का नवीनीकरण कर दिया गया, लेकिन बाकी प्रशिक्षण शिविर व प्रशिक्षक नदारद हैं। इन खेलों में सैकड़ों प्रशिक्षु खिलाड़ी पंजीकृत हैं। इनमें 30 फीसदी बालिकाएं हैं।
विज्ञापन
खेल खिलाड़ी
फुटबाल 10
एथलेटिक्स 15
बैडमिंटन 30
लॉन टेनिस 06
टेबल टेनिस 34
वेट लिफ्ंिटग 30
वॉलीबाल 02
हैंडबॉल 07
वर्जन
उम्मीद है कि एक-दो दिन में खिलाड़ियों को बैडमिंटन, फुटबाल, वेट लिफ्ंिटग के प्रशिक्षक मिल सकते हैं। क्रिकेट के प्रशिक्षु खिलाड़ी आ रहे हैं, लेकिन प्रशिक्षक न होने के चलते उनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है। - अश्वनी कुमार त्यागी, उप क्रीड़ा अधिकारी