फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अपहरण में पांच आरोपियों को सात-सात की सजा

अपहरण में पांच आरोपियों को सात-सात की सजा

Wed, 30 May 2018 02:51 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
अपहरण में पांच आरोपियों को सात-सात की सजा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एक बच्चे के अपहरण के आरोपी पांच अपहरणकर्ताओं को कोर्ट ने एडीजे कोर्ट संख्या 13 दिनेश कुमार मिश्रा ने दोषी मानते हुए सात-सात साल की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर इन्हें अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी हर्षवर्द्धन सिंह के अनुसार मडराक कस्बा निवासी रोहिताश पुत्र बाबूलाल का सात वर्षीय बेटा गोलू 17 जनवरी 2013 को जब स्कूल से आ रहा था तो अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। बाद में पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।
विज्ञापन


इस मामले में पहले गुमशुदगी दर्ज की गई और उसके बाद अपहरण का मुकदमा कायम किया गया। विवेचना के उपरांत इस मामले में सुरेश पुत्र किशनलाल, योगेंद्र पुत्र रोशनलाल निवासी नगरा धारन थाना अवागढ़ एटा, अनिल पुत्र जयप्रकाश निवासी टिकाथर थाना अवागढ़ एटा, सुरेश पुत्र भूप सिंह निवासी मडराक अलीगढ़, मुकेश पुत्र महेंद्र निवासी नगला राम सिंह महावन मथुरा के अलावा चिरंजी पुत्र परसादी निवासी बहोरनपुर थाना अवागढ़ के खिलाफ अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किए। इस मामले की सुनवाई एडीजे कोर्ट संख्या 13 दिनेश कुमार मिश्रा के न्यायालय में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने चिरंजी को दोषमुक्त कर दिया, जबकि शेष पांच आरोपियों सुरेश, योगेंद्र, अनिल, मुकेश व सुरेश को दोषी मानते हुए सात-सात की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed