{"_id":"5ab95de44f1c1b2b4e8b4724","slug":"21522097636-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुल्क तो ठीक है, लेकिन पार्किंग कहां है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुल्क तो ठीक है, लेकिन पार्किंग कहां है...
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शुल्क तो हम दे देंगे, परंतु पार्किंग कहां है, जिसका शुल्क हमें देना है? नगर निगम ने तो यात्री सुविधा केंद्रों को पार्किंग स्थल दिखाकर अपराधी किस्म के लोगों को पार्किंग शुल्क वसूली का अधिकार दे दिया है। इस सरकारी दबंगई के खिलाफ आखिर हम कहां जाएं और किससे गुहार लगाएं?
यह समस्या सांसद सतीश गौतम के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे महानगर बस यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी एवं टैंपो यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने रखी तो सांसद भी उनसे सहमत नजर आए। उन्होंने तत्काल डीएम एवं एसएसपी से संपर्क कर पार्किंग स्थल नियत करने के लिए कहा। चेतावनी दी कि समस्या नहीं सुलझी तो वह यह मुद्दा लखनऊ में प्रदेश सरकार के सामने उठाएंगे।
इस मुद्दे को लेकर 13 मार्च को दोनों यूनियनों के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री व बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह के साथ मंडलायुक्त से मुलाकात की थी। उन्होंने आरटीओ को जांच की जिम्मेदारी दी। आरटीओ ने अपनी रिपोर्ट में नगर निगम की पार्किंग शुल्क वसूली को औचित्यहीन बताया। पुलिस अधीक्षक यातायात ने भी अपनी रिपोर्ट में बिना पार्किंग स्थल के पार्किंग शुल्क वसूली निरस्त किए जाने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
बस, टैंपो आपरेटरों ने कहा कि इसके बावजूद भी वसूली जारी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर महानगर बस यूनियन के सचिव अरविंद सेंगर समेत बड़ी संख्या में आटो, टैंपो एवं बस आपरेटर मौजूद थे। इस दौरान सांसद सतीश गौतम ने डीएम एसएसपी को सीधे-सीधे कहा कि यहां जबरन वसूली बंद करा दी जाए। बाकी वह अपने स्तर से शासन स्तर पर इस समस्या का समाधान कराएंगे।
हंगामा कर जबरन रोके गए टैंपो-टिर्री
सुबह जब तमाम टैंपो चालक एकत्रित होकर सांसद आवास जा रहे थे, तब उन्होंने टैंपो व टिर्री चालकों से हड़ताल रख एकत्रित होकर सांसद आवास चलने का आह्वान किया। इस पर कुछ टैंपो टिर्री चालक सवारियां लेकर जा रहे थे। इस पर रामघाट रोड पर जबरन हंगामा कर टैंपो टिर्री रोके गए। इसे लेकर लोगों की एक दूसरे से नोकझोंक तक हुई।