फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विज्ञान पढ़ें या न पढ़ें, पर दृष्टिकोण वैज्ञानिक रखें

विज्ञान पढ़ें या न पढ़ें, पर दृष्टिकोण वैज्ञानिक रखें

Thu, 25 Jan 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान पढ़ें या न पढ़ें, पर दृष्टिकोण वैज्ञानिक रखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला विज्ञान क्लब द्वारा अलीगढ़ नुमाइश की कृष्णांजलि नाट्यशाला में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ प्रख्यात पर्यावरणविद् डॉ. चंद्रमोहन नौटियाल ने किया। डॉ.नौटियाल ने बच्चों से कहा कि वे विज्ञान पढ़ें या न पढे़ं, लेकिन अपना दृष्टिकोण वैज्ञानिक रखें, जिससे हमारी सामाजिक समस्याएं हल होंगी। उन्होंने पर्यावरण के बारे में विस्तार से समझाया।

उन्होंने कहा कि एयरकंडीशन का ज्यादा प्रयोग होगा तो पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। एयरकंडीशन से निकलने वाली सीएफ सी गैसें पर्यावरण को काफ ी नुकसान पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन

पानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पानी का भंडार सीमित है। इस अमृत रूपी पानी को यूं व्यर्थ न बहाएं, क्योंकि पूरी पृथ्वी पर केवल 1 प्रतिशत पानी ही उपयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की सप्लाई मीटर द्वारा की जाने चाहिए जिससे पानी का दुरुपयोग रुके। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के बारे में विस्तार से समझाया और कहा कि अगर पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो हम भी जीवित नहीं रह पाएंगे।

इस कार्यक्रम का अशीष गोले के द्वारा यू-टयूब पर लाइव टेलीकास्ट किया गया। इस अवसर पर जिला विज्ञान क्लब, अलीगढ़ के समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने डॉ. नौटियाल को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने अपने व्याख्यान के बाद स्कूली बच्चों द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब वैज्ञानिक दृष्टिकोण से दिया। इस मौके पर छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर राजीव कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. एकेएस चौहान, पीयूषदत्त शर्मा, राजीव कुमार अग्रवाल, आफ रीन रिजवी एवं अन्य शिक्षाविद् मंचासीन थे।


संचालन नीलम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अलबरकात, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, हेरिटेज पब्लिक स्कूल, डाइट मडराक, हिंदू इंटर कॉलेज एवं जिले के अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर तीरथ कुमार, रामप्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता, प्रतिभा भारद्वाज, प्रभात गुप्ता, वर्षा श्रीवास्तव, जयमाला ठाकुर, ललिता वर्मा, कल्पना शर्मा, अल्का केसरी, पारुल गौतम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed