{"_id":"59d7e3db4f1c1bec538b612f","slug":"21507320795-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर तेरी कहानी याद आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर तेरी कहानी याद आई
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
फिर तेरी कहानी याद आई
ब्यूरो,अमर उजाला, हरदुआगंज।
बाबा राम रहीम और उनकी करीबी हनीप्रीत जैसी एक और कहानी यहां भी सामने आई है। एक अधेड़ उम्र व्यक्ति और उसकी 22 वर्षीय पड़ोसन के रिश्तों को लेकर खुद अधेड़ की पत्नी थाने की दहलीज पर पहुंची। अधेड़ और युवा पड़ोसन एक-दूसरे को पिता-पुत्री बता रहे हैं, जबकि पत्नी ने आधार कार्ड का सुबूत पेश किया है, जिसमें युवा पड़ोसन के पति के रूप में अधेड़ का नाम दर्ज है।
थाने पहुंची पत्नी का आरोप है कि उसकी 22 वर्षीय पड़ोसन से पति के संबंध हैं। संतान न होने पर युवा पड़ोसन से परिवार की नजदीकी बढ़ी और पड़ोसन अब गले की फांस बन गई।
पत्नी का आरोप है कि इस युवा पड़ोसन से संबंध के चलते उसका पति उसे और उसकी सास को आए दिन पीटता रहता है। महिला दरोगा गीता देवी ने जब अधेड़ और पड़ोसन से पूछताछ की तो दोनों ने पिता-पुत्री के संबंध बताए, लेकिन जब आधार कार्ड में युवा पड़ोसन के अधेड़ की पत्नी दर्ज होने पर पूछताछ की तो दोनों बगलें झांकने लगे। स्नातक की पढ़ाई कर रही अविवाहित युवती को पुलिस समझाने में लगी थी।